Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये 5 एंड्रॉइड एप्स देंगे रमजान की पूरी जानकारी

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Mon, 21 May 2018 06:00 PM (IST)

    रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लिए एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एप भी मौजूद हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। दुनियाभर में इस्लाम को मानने वाले मुस्लिम समुदाय के लिए यह एक पवित्र महीना माना जाता है। इस पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग दिन में 5 बार नमाज अदा करते हैं। आज हम आपको स्मार्टफोन पर मिलने वाले 5 एप्स के बारे में बताने वाले हैं जो रमजान से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराती है। आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में

    रमदान टाइम-टेबल

    यह एंड्रॉइड एप एंडिको डिवेलपर्स ने बनाया है। इस एप में मक्का के हिसाब से जियोलोकेशन सेट किया गया है। यह एप जीपीएस की मदद से यूजर्स को नमाज अदा करने के समय के बारे में जानकारी देगा। इसके अलावा इस एप में कॉल फॉर प्रेयर नाम का खास फीचर दिया गया है। इस एप की मदद से चांद के डूबने और दिखाई देने के बारे में भी पता चल सकेगा।

    मुस्लिम प्रो-रमदान 2018

    इस एप को मुस्लिम प्रो लिमिटेड ने डिवेलप किया है। इस एप को कई यूजर्स ने डाउनलोड किया है जिसकी वजह से इसे प्ले स्टोर पर अच्छी रेटिंग मिली है। इस एप के खास फीचर की बात करें तो इसमें अजान के सही समय की जानकारी मिलती है। इसके साथ ही ये इफ्तार के समय की सही जानकारी भी उपलब्ध कराती है।

    रमदान 2018

    इस एप में 251 देशों के इफ्तार और रोजे के समय के साथ ही दिन में 5 बार पढ़े जाने वाले नमाज की भी जानकारी है। इस एप की सबसे खास बात यह है कि यह नमाज के समय के बारे में नोटिफिकेशन भेजता है।

    खबरें और भी

    इस्लाम 101

    यह एप बाका क्रिएटिव ने डिवलेप किया है। इस एप को मुस्लिम समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी डाउनलोड कर चुके हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से अच्छी रेटिंग मिली है।

    मुस्लिम दुआ नाउ

    इस एप को कुरान रिडिंग ने डिवलेप किया है। इस एप में इस्लाम के 18 दुआओं को शामिल किया गया है। इस एप के जरिए मुस्लिम समुदाय के सभी वर्गों के लिए पढ़ी जाने वाली दुआओं को शामिल किया गया है।

    यह भी पढ़ें :

    अमेजन पर वनप्लस 6 की सेल शुरू, नोकिया X से होगी सीधी टक्कर

    Honor 7A और 7C 22 मई को हो सकता है लॉन्च, शाओमी के इस स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

    2019 में लॉन्च हो सकते हैं फोल्डेबल स्मार्टफोन, सैमसंग, एप्पल समेत 5 कंपनियों ने रजिस्टर किए पेटेंट