Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp Update: वीडियो मैसेज के नहीं शौकीन तो वॉइस नोट्स के साथ कीजिए काम, फीचर को डिसेबल करना हुआ अब आसान

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 08:57 AM (IST)

    WhatsApp Update क्या आप भी वॉट्सऐप के उन यूजर्स में से हैं जिन्हें वीडियो मैसेज की कुछ खास जरूरत नहीं होती क्यों कि वॉट्सऐप पर काम वॉइस नोट्स के साथ क ...और पढ़ें

    वीडियो मैसेज के नहीं शौकीन तो वॉइस नोट्स के साथ होगा काम, फीचर को डिसेबल करना हुआ अब आसान
    वीडियो मैसेज के नहीं शौकीन तो वॉइस नोट्स के साथ होगा काम, फीचर को डिसेबल करना हुआ अब आसान

    HighLights

    1. वॉट्सऐप पर यूजर्स के लिए इन्स्टेंट वीडियो मैसेज भेजने की सुविधा पेश की गई थी।
    2. इन्स्टेंट वीडियो मैसेज फीचर वॉट्सऐप यूजर्स को डिफॉल्ट रूप से मिल रहा था।
    3. अब इन्स्टेंट वीडियो मैसेज फीचर को कंट्रोल करने की सेटिंग लाई जा रही है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। चैटिंग ऐप वॉट्सऐप पर यूजर्स के लिए हाल ही में इन्स्टेंट वीडियो मैसेज भेजने की सुविधा पेश की गई थी। वॉट्सऐप के एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए यह फीचर हाल ही में रोलआउट किया गया था। इसी कड़ी में अब कंपनी ने यूजर्स के लिए इस फीचर को कंट्रोल करने का ऑप्शन पेश किया है।

    अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो वॉट्सऐप पर इन्स्टेंट वीडियो मैसेज की इस नई सेटिंग को लेकर आए नए अपडेट के बारे में जानना चाहिए।

    इन्स्टेंट वीडियो मैसेज फीचर होगा डिसेबल

    दरअसल, अभी तक वॉट्सऐप यूजर्स को इन्स्टेंट वीडियो मैसेज फीचर डिफॉल्ट रूप से मिल रहा था। यूजर को इस फीचर के लिए किसी सेटिंग पर जाने की जरूरत नहीं थी। वहीं अब यूजर अपनी सुविधा के मुताबिक इस सेटिंग को डिसेबल भी कर सकता है।

    वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इन्स्टेंट वीडियो मैसेज को डिसेबल करने के लिए अब एक टोगल की सुविधा मिल रही है।

    Wabetainfo की नई रिपोर्ट में इस नई सेटिंग को लेकर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में नया फीचर चैट सेटिंग में मीडिया विजिबिलिटी के ठीक नीचे नजर आ रहा है।

    यूजर्स को क्या होगा फायदा

    वॉट्सऐप पर इन्स्टेंट वीडियो मैसेज फीचर को डिसेबल करने की सुविधा उन यूजर्स के लिए काम की हो सकती है जो वीडियो की जगह वॉइस नोट्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

    ऐसे में यूजर्स अपनी सुविधा के मुताबिक इस फीचर को इनेबल और डिसेबल कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि फीचर को डिसेबल करने के बाद भी यूजर वीडियो मैसेज रिसीव कर सकेगा।

    कौन-से यूजर्स कर सकते हैं नई सेटिंग का इस्तेमाल

    वॉट्सऐप पर इन्स्टेंट वीडियो मैसेज को डिसेबल करने की यह सुविधा फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए लाई गई है। वॉट्सऐप के बीटा टेस्टर्स वॉट्सऐप को प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से अपडेट कर सकते हैं।