Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp पर अपने खास कॉन्टैक्ट्स को कॉल करना होगा और भी आसान, जल्द मिलने जा रहा ये नया फीचर

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 12:30 PM (GMT+05:30)

    वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। वॉट्सऐप का इस्तेमाल फाइल शेयरिंग के साथ कॉलिंग के लिए करते हैं तो बहुत जल्द आपका ...और पढ़ें

    WhatsApp पर अपने खास कॉन्टैक्ट्स को कॉल करना होगा और भी आसान
    WhatsApp पर अपने खास कॉन्टैक्ट्स को कॉल करना होगा और भी आसान

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

    क्या आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल फाइल शेयरिंग के साथ कॉलिंग के लिए करते हैं। अगर हां तो खुश हो जाएगी बहुत जल्द आप अपने खास लोगों की एक अलग लिस्ट बना सकेंगे, इस लिस्ट के साथ आप अपने फेवरेट कॉन्टैक्स्ट को आसानी से कॉल कर सकेंगे।

    वॉट्सऐप यूजर को मिलेगा ये नया फीचर

    दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट की मानें तो वॉट्सऐप यूजर्स को बहुत जल्द कॉल लॉग में एक नया ऑप्शन नजर आएगा।

    कॉल लॉग में यह ऑप्शन Add to favorites नाम से नजर आएगा। इस ऑप्शन का इस्तेमाल ऐसे कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट बनाने में किया जा सकेगा, जिन्हें वॉट्सऐप यूजर बार-बार कॉल करना पसंद करता है।

    इस फीचर को लेकर रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है।

    ये भी पढ़ेंः उबाऊ और थकाऊ स्क्रॉलिंग से मिला छुटकारा, पुराने से पुराना WhatsApp मैसेज अब एक क्लिक में होगा आंखों के सामने

    कौन-से यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर

    दरअसल, इस फीचर को WhatsApp beta for Android 2.24.7.18 update में देखा गया है। यह अपडेट बीटा यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है।

    इस फीचर का इस्तेमाल अभी केवल एंड्रॉइड बीटा यूजर्स ही कर सकते हैं। हालांकि, यह फीचर अभी डेवलपिंग स्टेज पर है। फ्यूचर अपडेट्स के साथ इस फीचर को स्टेबल वर्जन के लिए भी पेश कर दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! अब एक नहीं 3 मैसेज कर सकेंगे पिन, Mark Zuckerberg ने खुद दी जानकारी