Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp के आईफोन यूजर्स के लिए जल्द आ रहा नया फीचर, कम्युनिटी में नए मेंबर्स को जोड़ना होगा आसान

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 08:02 AM (IST)

    WhatsApp Latest Update For iOS Users वॉट्सऐप को लेकर लगातार नए अपडेट्स की जानकारी मिलती रहती है। दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जान ...और पढ़ें

    WhatsApp के आईफोन यूजर्स के लिए जल्द आ रहा नया फीचर, कम्युनिटी में नए मेंबर्स को जोड़ना होगा आसान
    WhatsApp के आईफोन यूजर्स के लिए जल्द आ रहा नया फीचर, कम्युनिटी में नए मेंबर्स को जोड़ना होगा आसान

    HighLights

    1. वॉट्सऐप के आईओएस यूजर्स के लिए एक नया अपडेट सामने आ रहा है।
    2. वॉट्सऐप यूजर्स को कम्युनिटी मैनेजमेंट का बेहतर कंट्रोल मिलने जा रहा है।
    3. वॉट्सऐप पर कम्युनिटी एडमिन के लिए एक नया ऑप्शन लाया जा रहा है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर ऐप वॉट्सऐप को लेकर लगातार नए अपडेट्स की जानकारी मिलती रहती है। दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाले ऐप में यूजर्स के लिए अलग-अलग फीचर्स को रोलआउट किया जाता है।

    इसी कड़ी में वॉट्सऐप के आईओएस यूजर्स के लिए एक नया अपडेट मिल रहा है। अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये अपडेट आपके काम का हो सकता है।

    वॉट्सऐप कम्युनिटी मेंबर्स को मिलेगा नया फीचर

    दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है।

    इस रिपोर्ट में दी जानकारी के मुताबिक वॉट्सऐप यूजर्स को कम्युनिटी मैनेजमेंट का बेहतर कंट्रोल मिलने जा रहा है। वॉट्सऐप पर कम्युनिटी एडमिन के लिए एक नया ऑप्शन लाया जा रहा है। कम्युनिटी के एडमिन अब यह फैसला ले सकेंगे कि कौन-से मेंबर्स नए लोगों को जोड़ सकते हैं।

    वॉट्सऐप के कम्युनिटी एडमिन को मिलेंगे ये दो ऑप्शन

    वॉट्सऐप के कम्युनिटी एडमिन को ग्रुप में नए लोगों को जोड़ने के लिए दो ऑप्शन मिलेंगे। इन दो ऑप्शन के साथ यूजर्स को Everyone और Only community Admins को सेलेक्ट कर सकेंगे।

    Everyone ऑप्शन को सेलेक्ट करने के साथ ग्रुप में एडमिन के अलावा, दूसरे मेंबर्स भी नए लोगों को जोड़ सकेंगे। वहीं अगर एडमिन Only community Admins को सेलेक्ट करते हैं तो एडमिन की मर्जी के बिना किसी नए मेंबर की एंट्री नहीं करवाई जा सकेगी।

    खबरें और भी

    वॉट्सऐप का नया फीचर कैसे करें इस्तेमाल

    वॉट्सऐप के इस नए अपडेट को आईओएस यूजर्स के लिए पेश किया गया है। वॉट्सऐप यूजर्स आईओएस अपडेट वर्जन 23.19.76 के साथ नए फीचर को अकाउंट में देख सकते हैं। वॉट्सऐप कम्युनिटी एडमिन ऐप ओपन करने पर कम्युनिटी सेटिंग में इस फीचर को पा सकता है। बता दें, केवल एडमिन को ग्रुप मेंबर्स जोड़ने का अधिकार डिफॉल्ट रूप से मिलता है।