Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp: अनजान यूजर्स के साथ बिना फोन नंबर के होगी अब बात, नए फीचर के साथ ऐप पर छुपी रहेगी असली पहचान

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 10:20 AM (IST)

    WhatsApp User Name चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। दरअसल वॉट्सऐप पर बहुत जल्द यूजर्स के लिए एक नई सुविध ...और पढ़ें

    WhatsApp पर अनजान यूजर को नहीं दिखाई देगा आपकी कॉन्टेक्ट नंबर
    WhatsApp पर अनजान यूजर को नहीं दिखाई देगा आपकी कॉन्टेक्ट नंबर

    HighLights

    1. वॉट्सऐप यूजर एक स्पेशल नाम के साथ अनजान यूजर्स से बात कर सकेगा।
    2. अनजान यूजर्स से बातचीत करने के दौरान ऐप पर अब नंबर छुपा रहेगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। दरअसल, वॉट्सऐप पर बहुत जल्द यूजर्स के लिए एक नई सुविधा पेश होने जा रही है। नए फीचर के साथ वॉट्सऐप यूजर एक स्पेशल नाम के साथ अनजान यूजर्स से बात कर सकेगा।

    दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है।

    इस रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप अपने एंड्रॉइड यूजर्स के साथ-साथ आईओएस यूजर्स के लिए भी एक नए फीचर को ला रहा है। इस फीचर के साथ यूजर्स को WhatsApp User Name ऑप्शन के साथ एक नया नाम सेव करने की सुविधा मिलेगी।

    WhatsApp User Name पर स्पेशल कैसे होगा नाम

    wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स WhatsApp User Name पर अल्फानुमेरिक कैरेक्टर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा कुछ स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल कर भी यूजर नेम रखा जा सकेगा।

    यानी यूजर एक अपनी पसंद के नाम के साथ अपनी पहचान सबसे अलग और स्पेशल रख सकेगा। WhatsApp User Name का नया ऑप्शन यूजर्स को प्रोफाइल सेटिंग पर नजर आएगा।

    WhatsApp User Name से क्या होगा फायदा

    WhatsApp User Name की सुविधा के साथ यूजर अनजान लोगों से वॉट्सऐप पर चैट कर सकेगा। अच्छी बात ये कि किसी अनजान यूजर के केस में वॉट्सऐप यूजर अपना फोन नंबर हाइड रख सकेगा।

    अनजान यूजर को वॉट्सऐप यूजर का वही नाम दिखाई देगा, जिसे वॉट्सऐप यूजर ने खुद के लिए चुना हो।

    कौन-से यूजर्स कर सकते हैं नए फीचर का इस्तेमाल

    दरअसल, वॉट्सऐप पर इस नई सेटिंग को आईओएस बीटा अपडेट वर्जन 23.20.1.71 (WhatsApp beta for iOS 23.20.1.71) के साथ देखा गया है। इसका मतलब हुआ कि वॉट्सऐप के बीटा आईओएस यूजर्स इस सेटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी इस तरह के फीचर पर अभी काम चल रहा है। वॉट्सऐप यूजर्स को आने वाले दिनों में ये नया फीचर देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी