Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बदल जाएगा WhatsApp का लुक और फील, नए यूजर इंटरफेस पर काम कर रहा है मैसेजिंग

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 10:24 AM (IST)

    मेटा का मैसेजिंग ऐप यानी WhatsApp के भारत में लाखों यूजर्स है जिनको बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए वॉट्सऐप लगातार अपने अपडेट में बदलाव करता रहता है। इस ...और पढ़ें

    बदल जाएगा WhatsApp का लुक और फील, नए यूजर इंटरफेस पर काम कर रहा है मैसेजिंग
    बदल जाएगा WhatsApp का लुक और फील, नए यूजर इंटरफेस पर काम कर रहा है मैसेजिंग

    HighLights

    1. WhatsApp के भारत और दुनिया भर में लाखों यूजर्स हैं।
    2. वॉट्सऐप ऐप के यूजर इंटरफेस (UI) डिजाइन को बदल रहा है।
    3. इस बार ऐप के हरे रंग को हटाने के साथ ही कंपनी ऐप में कुछ और बदलाव कर सकती है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। WhatsApp के भारत और दुनिया भर में लाखों यूजर्स हैं, जो अपने परिवार वालों और दोस्तों से जुड़ें रहने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप की मदद से आप आसानी से पेमेंट कर सकते हैं, वीडियो कॉल कर सकते हैं और यहां तक की अपने घर का समान भी मंगवा सकते हैं।

    वॉट्सऐप अपने यूजर्स को हमेशा से प्राथमिकता देता है, इसी वजह से मैसेजिंग ऐप समय-समय पर अपने ऐप में बदलाव करता रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही किया जा रहा है, जो प्लेटफॉर्म के लुक को बदल कर रख देगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    बदल रहा है ऐप का UI?

    जानकारी मिली है कि वॉट्सऐप ऐप के यूजर इंटरफेस (UI) डिजाइन को बदल रहा है। जिसके बाद इसे बिल्कुल नया लुक और फील मिलेगा। अब देखना ये है कि लोग इसके लिए क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

    क्या हो सकते हैं बदलाव

    • मेटा के मैसेजिंग ऐप का लेटेस्ट बीटा वर्जन इस बात का संकेत देता है कि इस बार ऐप के हरे रंग को हटाया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ऐप में कुछ और बदलाव कर सकती है। आइये इनके बारे में जानते हैं।
    • वॉट्सऐप से जुड़े अपडेट देने वाली वेबसाइट WaBetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि वॉट्सऐप मैसेजिंग ऐप के यूआई में बदलाव करेगा।
    • इसके साथ ही कंपनी नेविगेशन बार जैसे स्टेटस, चैट और अन्य टैब को वॉट्सऐप में नीचे की तरफ ट्रांसपर कर सकती कर रही है। वॉट्सऐप ने कम्युनिटी टैब को एक नई जगह पर रखा है।

    वॉट्सऐप के हरे रंग में होगा बदलाव 

    • इसमें जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है वह है ऐप का रंग। कंपनी ऐप के ऊपरी हिस्से से हरा रंग भी हटा रही है, जो इसके लुक और फील को काफी प्रभावित करेगा।
    • वैसे ऐप पूरी तरह इस रंग को नहीं हटा रहा है। अभी भी वॉट्सऐप का लोगो और निचले दाएं कोने में मैसेज बटन का हरे रंग का ही होगा।
    • इसके साथ है आपको चैट के में पर नए फिल्टर ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें ऑल, अनरीड, पर्सनल और बिजनेस शामिल किए जाएंगे। ये फिल्टर आपके लिए मैसेज को अलग-अलग सेक्शन में पेश करेगा, जिससे इन्हें ढूंढ़ना आसान हो जाएगा।
    • जब आप किसी खास फिल्टर का चुनेंगे, तो यह हरा हो जाएगा। इसके अलावा वॉट्सऐप ऐप के टॉप पर एक प्रोफाइल आइकन भी जोड़ रहा है। इसी जगह पर सर्च बार आइकन के साथ-साथ कैमरा आइकन भी दिया गया है।

    खबरें और भी

    कहां मिल रहा अपडेट

    • नए रीडिजाइन को एंड्रॉइड 2.23.13.16 अपडेट के वॉट्सऐप बीटा में देखा गया है। नए यूआई में अपडेटेड मटेरियल डिजाइन 3 UI एलीमेंट हैं और नया डिजाइन अभी भी विकास में है।
    • इसका मतलब यह भी है कि वॉट्सऐप आने वाले समय में ऐप में और भी बदलाव कर सकता है।