Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Youtube के पॉडकास्ट फीचर की क्या हैं खूबियां, बिना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के भी ले सकेंगे मजे

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Sun, 30 Apr 2023 04:14 PM (IST)

    YouTube Podcast Features यूट्यूब ने अमेरिका में यूजर्स के लिए म्यूजिक ऐप में पॉडकास्ट टैब को जोड़ दिया है। इस नए फीचर्स की खास बात ये है कि सभी यूजर्स ...और पढ़ें

    YouTube Music has announced the addition of podcasts to its platform in the United States
    YouTube Music has announced the addition of podcasts to its platform in the United States

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। दुनिया का सबसे पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब अपने म्यूजिक ऐप में नया फीचर ऐड किया है। कंपनी ने अमेरिका में आईओएस, एंड्रॉइड और वेब समेत सभी प्लेटफॉर्म के लिए म्यूजिक ऐप में पॉडकास्ट टैब को जोड़ दिया है।

    इस नए फीचर की मदद से यूजर प्लेटफॉर्म पर किसी भी पॉडकास्ट (YouTube Podcast) को आसानी से सुन सकते हैं। इससे पहले यूजर्स वीडियो प्लेटफॉर्म पर पॉडकास्ट देखने के आदी थे। अब यूजर्स सिर्फ एक टैप से पॉडकास्ट के ऑडियो और वीडियो के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। यूजर्स ऐप के बैकग्राउंड में अपने मन पसंद पॉडकास्ट को सुन सकते है।

    ये यूजर्स कर पाएंगे एक्सेस

    एक ब्लॉग पोस्ट में, YouTube ने इस बात की जानकारी दी है कि उसका नया पॉडकास्ट सुनने का अनुभव उसके म्यूजिक सुनने के अनुभव से अलग है, जिसके लिए कुछ फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है।

    इस नए फीचर्स की खास बात ये है कि सभी यूजर्स YouTube Music पर पॉडकास्ट एक्सेस कर सकते हैं, भले ही उनके पास YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन हो या नहीं। YouTube ने यह भी माना है कि उसके पे करने वाले यूजर्स को उसके प्लेटफॉर्म पर पॉडकास्ट सुनते समय स्पॉन्सरशिप मैसेज मिल सकते हैं।

    खबरें और भी

    इन यूजर्स को मिलना शुरू हुआ अपडेट

    ये अपेडट संयुक्त राज्य अमेरिका में सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है, और YouTube ने संकेत दिया है कि वह जल्द ही संयुक्त राज्य के अलावा इसे और देश में लॉन्च करने की प्लानिंग का रहा है। YouTube Music होम टैब में अब पॉडकास्ट के लिए अलग फीड शामिल है, जो पसंदीदा पॉडकास्ट को डिस्प्ले करता है।

    YouTube आने वाले टाइम में ऑडियो पॉडकास्ट को सीधे RSS फ़ीड के माध्यम से YouTube और YouTube म्यूजिक दोनों पर अपलोड करने का ऑप्शन देगा। कंपनी इस नए फीचर्स के माध्यम से Spotify जैसे प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देगा।