Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    YouTube Music प्रीमियम सेवा इन 7 देशों में शुरू, जानें क्या है खास

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Mon, 19 Nov 2018 02:59 PM (GMT+05:30)

    YouTube ने YouTube Music प्रीमियम सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा को फिलहाल 7 देशों में रोल आउट किया गया है ...और पढ़ें

    YouTube Music प्रीमियम सेवा इन 7 देशों में शुरू, जानें क्या है खास
    YouTube Music प्रीमियम सेवा इन 7 देशों में शुरू, जानें क्या है खास

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। गूगल के ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म YouTube ने YouTube Music प्रीमियम सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा को फिलहाल 7 देशों में रोल आउट किया गया है। YouTube के पेड स्ट्रीमिंग सेवा अब 25 देशों में वहीं YouTube Music प्रीमियम सेवा 21 देशों में शुरू हो गई है। YouTube ने जून में YouTube Red नाम की प्रीमियम सेवा को शुरू किया था। इस सेवा के जरिए यूजर्स बिना किसी एड के भी वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं।

    YouTube Music सेवा को जिन 7 देशों के लिए रोल आउट किया गया है उनमें चिली, कोलम्बिया, जापान, पेरू, पुर्तगाल, स्वीटजरलैंड और यूक्रेन शामिल है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि इस सेवा को भारत में कब रोल आउट किया जाएगा।

    YouTube Red की खास बातें

    एड फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग

    YouTube Red यूजर्स को वीडियो देखने के लिए कोई भी एड या विज्ञापन नहीं देखना होगा। आमूमन YouTube में वीडियो स्ट्रीम करने के दौरान यूजर्स को एड देखने होते हैं। साथ ही इस सर्विस के इस्तेमाल से आप YouTube पर चलते हुए वीडियो को मिनिमाइज भी कर देंगे तो बंद नहीं होगा।

    YouTube Red का सब्स्क्रिप्शन

    YouTube के इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को प्रति महीना 10 अमेरिकी डॉलर यानी कि करीब 750 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यह सेवा फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फीचर्स को अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    YouTube Music

    YouTube Music भी एक प्रीमियम सेवा है, इसके जरिए आप बिना किसी विज्ञापन के अपने मनपसंद म्यूजिक को ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकेंगे। इस सेवा को फिलहाल भारत में नहीं लॉन्च किया गया है।

    यह भी पढ़ें:

    Samsung के इन मिड और बजट रेंज स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई भारी कटौती

    Flipkart की स्टार्ट-अप से लेकर देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी बनने की पूरी कहानी

    OnePlus 6T के बाद इन 55 स्मार्टफोन्स में मिलेंगे Android 9.0 Pie अपडेट