यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
boAT Smart Ring: हेल्थ का ख्याल रखेगी बोट की ये छोटी स्मार्ट रिंग, हर एक्टिविटी पर रखेगी 24 घंटे नजर
boAt’s first Smart Ring boAt स्मार्ट रिंग हेल्थ को अच्छे से ट्रैक करता है जो आमतौर पर स्मार्टवॉच और स्मार्टफ़ोन पर पाई जाती है। कंपनी का दावा है कि नई ...और पढ़ें

HighLights
- boAt इंडिया में बहुत जल्द अपनी Smart Ring लॉन्च करने वाली है।
- boAt Smart Ring वर्कआउट के दौरान हार्ट हेल्थ और हार्ट रेट को ट्रैक करेगा।
- बोट स्मार्ट रिंग को अमेजन, फ्लिपकार्ट और बोट के अपने ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। boAt Smart Ring को आधिकारिक तौर पर भारत में कंपनी की पहली फिटनेस-ट्रैकिंग स्मार्ट रिंग (boAt’s first Smart Ring) के रूप में घोषित किया गया है। स्टाइलिश सिरेमिक और मेटल की अंगूठी में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर जैसे कई चीजों को आसानी से ट्रैक कर सकता है।
हालांकि कीमत और रिलीज डिटेल पर विशेष विवरण फिलहाल अज्ञात है, बोट स्मार्ट रिंग अमेजन, फ्लिपकार्ट और बोट के अपने ऑनलाइन स्टोर सहित विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।

boAt Smart Ring की स्पेसिफिकेशन्स
boAt स्मार्ट रिंग हेल्थ को अच्छे से ट्रैक करता है, जो आमतौर पर स्मार्टवॉच और स्मार्टफ़ोन पर पाई जाती है। कंपनी का दावा है कि नई स्मार्ट रिंग में यूजर्स को अपने हेल्थ को ट्रैक करने में मदद करने के लिए कई हेल्थ फीचर्स हैं। चिकनी और स्टाइलिश अंगूठी किसी भी कपड़े के साथ पहनने के लिए डिजाइन की गई है।
सिरेमिक और मेटल से बने होने से यह काफी मजबूत भी है। इसके अलावा, अंगूठी 5ATM पानी और स्वेट रेसिटस्टेंट के साथ आती है। boAt स्मार्ट रिंग में एक्टिविटी ट्रैकिंग बिल्ट-इन है। अंगूठी कदमों, तय की गई दूरी, खर्च की गई कैलोरी और बहुत कुछ को ट्रैक कर सकती है।
boAt Smart Ring के फीचर्स
boAt Smart Ring वर्कआउट के दौरान हार्ट हेल्थ और हार्ट रेट को ट्रैक करने के लिए एक हार्ट रेट सेंसर सेंसर है। कार्डियोवस्कुलर की बात करें तो boAt ने स्मार्ट रिंग को रिकवरी ट्रैकर से भी लैस किया है। यह शरीर की रिकवरी के स्तर को ट्रैक करने के लिए हार्ट रेट में हुए बदलाव का विश्लेषण कर सकता है। boAt स्मार्ट रिंग में एक स्लीप ट्रैकर भी है जो स्मार्टवॉच या स्मार्टफोन से बेहतर काम करता है। यह नींद की साइकिल, पैटर्न और नींद की गड़बड़ी को ट्रैक कर सकता है।
खबरें और भी
boAt Smart Ring की खासियत
दूसरे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स की बात करें तो स्मार्ट रिंग में SpO2 और एक शरीर तापमान सेंसर शामिल हैं। महिला यूजर्स के लिए, नोटिफिकेशन के माध्यम से उनके मेंशुरेशन साइकिल ट्रैक करने के लिए एक मेंसुरेशन ट्रैकर है। boAt स्मार्ट रिंग एक स्मार्टफोन साथी ऐप के साथ आता है, जो यूजर्स को सभी आँकड़े और महत्वपूर्ण जानकारी डिस्प्ले करता है। अंत में, boAt स्मार्ट रिंग स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ आती है।