Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    8000 से भी कम कीमत में स्मार्टफोन लॉन्च, ओप्पो रियलमी को मिलेगी कड़ी चुनौती

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Tue, 24 Jul 2018 04:00 PM (IST)

    Comio X1 को भारत में बजट रेंज में लॉन्च किया गया है, इसका मुकाबला शाओमी, रियलमी जैसे बजट स्मार्टफोन से होगा ...और पढ़ें

    8000 से भी कम कीमत में स्मार्टफोन लॉन्च, ओप्पो रियलमी को मिलेगी कड़ी चुनौती
    8000 से भी कम कीमत में स्मार्टफोन लॉन्च, ओप्पो रियलमी को मिलेगी कड़ी चुनौती

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Comio ने अपना एक और बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। कोमियो के इस स्मार्टफोन Comio X1 को मात्र 7,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे Comio X1 नोट के सस्ते वर्जन के रूप में देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला ओप्पो के रियलमी 1 और A3s से होगा। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स के बारे में

    Comio X1 फीचर्स

    इस स्मार्टफोन में 18:9 असपेक्ट रेशियो वाला फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले का साइज 5.5 इंच दिया गया है। वहीं इसमें फुल व्यू स्क्रीन दी गई है। फोन मीडियाटेक MT6739 चिपसेट प्रोसेसर से लैस है। मेमोरी की बात करें तो इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए सिंगल शूटर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस है। फोन को पावर देने के लिए 3,050 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और ड्यूल सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। फोन फेस अनलॉक फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।

    Oppo Realme 1 से कड़ा मुकाबला 

    कोमियो X1 का सीधा मुकाबला रेडमी नोट 5 और ओप्पो रियलमी जैसे बजट स्मार्टफोन से होगा। ‘ओप्पो रियल मी 1’ में 6 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन का रेजोल्यून 1080x2160 पिक्सल है। फोन का एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 का है। फोन तीन वैरियंट 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6771 Helio P60 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पॉवर देने के लिए 3410 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    यह भी पढ़ें:

    Moto Z3 Play इन मामलों में OnePlus 6 से हो सकता है बेहतर, पढ़ें कम्पैरिजन

    ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगेगा लगाम, बॉयोमैट्रिक तरीके से होगा पेमेंट

    अपने आधार कार्ड का वर्चुअल आईडी इस तरह करें जेनरेट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

    खबरें और भी