Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई Fastrack की ये स्मार्टवॉच, 10 मिनट की चार्जिंग में मिलेगा 24 घंटे का बैकअप

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 04:26 PM (GMT+05:30)

    Fastrack Revoltt FS1 Pro Smartwatch भारत में लॉन्च हो गई है। स्मार्टवॉच को आप सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके पूरे एक दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्टवॉच ...और पढ़ें

    Fastrack Revoltt FS1 Pro smartwatch launched in India know price features specifications
    Fastrack Revoltt FS1 Pro smartwatch launched in India know price features specifications

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Fastrack Revoltt FS1 Pro स्मार्टवॉच 1.96-इंच AMOLED आर्क्ड डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च कर दी गई है। स्मार्टवॉच IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, स्मार्ट हेल्थ मॉनिटर, एक्टिविटी ट्रैकर्स और 110+ से अधिक स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है।

    स्मार्टवॉच की डिस्प्ले 410 X 502 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है। यह वॉच फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टवॉच केवल 10 मिनट की चार्जिंग के साथ पूरे दिन तक चल सकती है। फास्ट्रैक की नई स्मार्टवॉच तीन कलर ऑप्शन में आती है। इसमें 200+ वॉच फेस और ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए सपोर्ट है।

    Fastrack Revoltt FS1 Pro की कीमत

    Fastrack Revoltt FS1 Pro की कीमत भारत में 3,995 रुपये है। इस स्मार्टवॉच को 27 अप्रैल को फ्लिपकार्ट के जरिये बेचा जायेगा। ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच तीन कलर वेरिएंट- ब्लैक, ब्लू और टील में आती है। यह Flipkart और Fastrack वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक खरीदार इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत स्मार्टवॉच को 3,995 रुपये में खरीद सकते हैं।

    Fastrack Revoltt FS1 Pro के फीचर्स

    Fastrack Revoltt FS1 Pro IP68 रेटेड स्मार्टवॉच धूल और पानी से खराब नहीं होगी। स्मार्टवॉच में 96 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है। आप स्मार्टवॉच में 200 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। यूजर वॉच फेस को Fastrack Reflex World ऐप की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    Revoltt FS1 Pro में इनबिल्ट माइक और स्पीकर है। यह सिंगलसिंक तकनीक के जरिए ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो डिवाइस कनेक्टेड रहने के लिए स्मार्ट नोटिफिकेशन को भी सपोर्ट करता है और आसानी से प्रोडक्टिव होने के लिए एआई वॉइस असिस्टेंट भी है।

    Fastrack Revoltt FS1 Pro की खासियत

    हेल्थ की निगरानी के लिए, Fastrack ने Revoltt FS1 Pro स्मार्टवॉच को कई फीचर्स से लैस किया है। इसमें 110 से ज्यादा ट्रैकिंग मोड हैं। आप अपनी स्मार्टवॉच पर एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं। स्मार्टवॉच ऑटो स्लीप ट्रैकिंग और 24 × 7 हार्ट रेट मॉनिटर फीचर से लैस है।

    स्मार्टवॉच में एक बैटरी है जो 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है। यह नाइट्रोफास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जो फास्टट्रैक के अनुसार सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में एक दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।