Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pixel 8 Series Launch: 50MP कैमरा और Tensor G3 चिपसेट के साथ लॉन्च हुए Pixel 8 और Pixel 8 Pro

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 09:13 PM (IST)

    Pixel 8 Series Launch Made By Google Event 2023 में गूगल ने अपनी लेटेस्ट Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के साथ ग ...और पढ़ें

    Google ने लॉन्च किए Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन
    Google ने लॉन्च किए Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Pixel 8 Series Launch: गूगल के मेगाइवेंट Made By Google Event 2023 का आगाज हो चुका है। भारतीय समयानुसार कंपनी का मेगा इवेंट ठीक 7:30 बजे लाइव हो चुका है। कंपनी ने इवेंट में Pixel Watch 2 और Pixel Buds Pro को लेकर एलान किया है। इसी के साथ Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro लॉन्च हो चुके हैं। आइए जल्दी से नए पिक्सल फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन को चेक कर लें-

    Google Pixel 8 स्पेसिफिकेशन

    प्रोसेसर: Pixel 8 को कंपनी ने Tensor G3 चिपसेट के साथ पेश किया है।

    डिस्प्ले: Pixel 8 को 6.2 इंच FHD+ OLED display के साथ लाया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 nits पीक ब्राइटनेस मिलती है।

    रैम और स्टोरेज: Google Pixel 8 फोन को 8GB रैम और दो स्टोरेज ऑप्शन 128GB, 256GB के साथ लाया गया है।

    कैमरा: Pixel 8 को कंपनी ने 50MP मेन कैमरा और 12MP अल्ट्रा वाइ़ड कैमरा के साथ लाया गया है। फोन में 10.5MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

    बैटरी: Google Pixel 8 फोन को 4,575mAh बैटरी के साथ लाया गया है।

    सॉफ्टवेयर: Google Pixel 8 फोन Android 14 सॉफ्टवेयर के साथ लाया गया है।

    Google Pixel 8 Pro स्पेसिफिकेशन

    प्रोसेसर: Pixel 8 Pro को कंपनी ने Tensor G3 चिपसेट के साथ पेश किया है।

    डिस्प्ले: Pixel 8 Pro को 6.7 इंच OLED display के साथ लाया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,400 nits पीक ब्राइटनेस मिलती है।

    रैम और स्टोरेज: Google Pixel 8 Pro फोन को 12GB रैम और तीन स्टोरेज ऑप्शन 128GB, 256GB और 512GB के साथ लाया गया है।

    कैमरा: Pixel 8 Pro को कंपनी ने 50MP मेन कैमरा और 48MP अल्ट्रा वाइ़ड कैमरा और 48MP टेलीफोटो लेंस के साथ पेश किया है। फोन में 10.5MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

    बैटरी: Google Pixel 8 Pro फोन को 5050mAh बैटरी के साथ लाया गया है। इसके अलावा फोन 30W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है।

    सॉफ्टवेयर: Google Pixel 8 Pro फोन Android 14 out-of-the-box सॉफ्टवेयर के साथ लाया गया है।

    यह भी पढ़ें : Google Pixel Watch 2 और Pixel Buds Pro लॉन्च; जानिए कीमत, फीचर्स और बुकिंग डिटेल्स

    Pixel 8 और Pixel 8 Pro की कीमत

    • Pixel 8 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 75,999 रुपये में लॉन्च किया है।
    • Pixel 8 Pro के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 1,06,999 रुपये में लॉन्च किया है।