यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
16MP फ्रंट कैमरा के साथ Honor 8X भारत में लॉन्च, कीमत 14999 रुपये से शुरू
इसे 24 अक्टूबर से एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। इसे रेड, ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है ...और पढ़ें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन कंपनी ऑनर ने भारतीय मार्केट में अपना नया हैंडसेट Honor 8X लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ग्लास बैक बॉडी समेत टू-टोन फिनिश के साथ बनाया गया है। Honor 8X के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज के साथ क्रमश: 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। इसे 24 अक्टूबर से एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। इसे रेड, ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। कीमत के आधार पर इस फोन की टक्कर Mi A2 से होगी।
Honor 8X के फीचर्स:
यह फोन EMUI 8.2.0 पर आधारित एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2340 है। साथ ही आस्पेक्ट रेश्यो 19:5:9 है। यह फोन 12nm हाईसिलिकॉन किरिन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 3750 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 5V/2A (10W) तक की पावर इनपुट को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। इसका रियर कैमरा f/1.8 अर्पचर से लैस है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 अर्पचर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन स्लो-मो पर 480 fps तक की वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
जानें Xiaomi Mi A2 के बारे में:
कीमत: 16,999 रुपये
यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का सोनी IMX376 सेंसर दिया गया है। यह फोन (2.2 गीगाहर्ट्ज की 4 कोर्स और 1.8 गीगाहर्ट्ज की 4 कोर्स) ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 से लैस है। इसमें क्विक चार्ज 4+ तकनीक दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है।