Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Huawei ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन हुआ ग्लोबली लॉन्च, ऑफर करेगा 10.2-इंच की बड़ी स्क्रीन; करीब 3 लाख है कीमत

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 08:30 PM (GMT+05:30)

    Huawei Mate XT Ultimate Design को सेलेक्ट ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी का ट्रिपल फोल्डिंग स्मार्टफोन है। UAE में इस स्मार्टफोन ...और पढ़ें

    Huawei Mate XT Ultimate Design को ग्लोबली लॉन्च किया गया है।
    Huawei Mate XT Ultimate Design को ग्लोबली लॉन्च किया गया है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei Mate XT Ultimate Design को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में मंगलवार को लॉन्च किया गया। ये ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन कंपनी की तरफ से अपनी तरह का पहला स्मार्टफोन है। इसे शुरू में सितंबर 2024 में चीन में पेश किया गया था। हैंडसेट पूरी तरह से अनफोल्ड होने पर 10.2-इंच की बड़ी स्क्रीन ऑफर करता है। इसमें 12-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर सहित 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। फोन में वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX8 रेटिंग होने का दावा किया गया है। कंपनी ने अभी तक हैंडसेट के इंडिया लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।

    Huawei Mate XT Ultimate Design की कीमत

    UAE में Huawei Mate XT Ultimate Design की कीमत 16GB + 1TB रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के लिए AED 12,999 (लगभग 3,07,800 रुपये) तय की गई है। ये फिलहाल ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। हैंडसेट की डिलीवरी 25 फरवरी से शुरू होने की बात कही गई है। फोन को ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में ऑफर किया गया है।

    Huawei Mate XT Ultimate Design के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

    Huawei Mate XT Ultimate Design में 10.2-इंच (3,184x2,232 पिक्सल) फ्लेक्सिबल LTPO OLED डिस्प्ले है जो एक बार फोल्ड करने पर 7.9-इंच (2,048x2,232 पिक्सल) स्क्रीन और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4-इंच स्क्रीन (1,008x2,232 पिक्सल) बन जाती है। स्क्रीन 90Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 1,440Hz PWM डिमिंग रेट और 382ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करती है।

    Huawei ने अभी तक Mate XT Ultimate Design के ग्लोबल वर्जन के प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी है। मिली जानकारी के मुताबिक चीनी वेरिएंट इन-हाउस Kirin 9010 SoC प्रोसेसर पर चलता है। फोन ग्लोबली 16GB रैम और 1TB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। ये आउट-ऑफ-द-बॉक्स EMUI 14.2 पर चलता है।

    खबरें और भी

    फोटोग्राफी के लिए Huawei Mate XT Ultimate Design में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और f/1.2 और f/4.0 के बीच वेरिएबल अपर्चर, साथ ही f/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 5.5x ऑप्टिकल जूम, 50x डिजिटल जूम, OIS और पीछे की तरफ f/3.4 अपर्चर वाला एक और 12-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। फ्रंट कैमरे में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेंसर है।

    Huawei Mate XT Ultimate Design में 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC और एक USB 3.1 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX8 रेटिंग होने का दावा किया गया है और इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। पूरी तरह से अनफोल्ड होने पर इसका वजन 298 ग्राम है और इसका साइज 156.7x219x3.6mm है।

    यह भी पढ़ें: किसी को दिखाई नहीं देंगे आपके सीक्रेट चैट्स, यहां जानें WhatsApp में Chats को लॉक करने का तरीका