Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    32MP कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ Rs 8999 में लॉन्च हुआ Infinix S4

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Tue, 21 May 2019 03:59 PM (IST)

    Infinix ने आज भारत में अपना बजट स्मार्टफोन Infinix S4 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को Rs 8999 में पेश किया गया है। ...और पढ़ें

    32MP कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ Rs 8999 में लॉन्च हुआ Infinix S4
    32MP कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ Rs 8999 में लॉन्च हुआ Infinix S4

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Infinix ने आज भारत में अपना बजट स्मार्टफोन Infinix S4 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को Rs 8999 में पेश किया गया है। फोन Flipkart पर बिक्री के लिए मई 28 से उपलब्ध होगा। फोन Milan Black, Sapphire Cyan और Gold कलर विकल्प में उपलब्ध होगा।

    इस स्मार्टफोन की मुख्य खासियत इसका ग्लॉसी फिनिश, Dewdrop Notch, ट्रिपल कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा है। Infinix S4 में 6.26 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है ।फोन में ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P22 Cortex A53 प्रोसेसर के साथ PowerVR GE8320 GPU दिया गया है। फोन में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी फीचर्स के लिए Infinix S4 में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

    कैमरा डिपार्टमेंट में, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाईड एंगल सेकेंडरी लेंस और 2MP डेप्थ-ऑफ-फील्ड सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा के साथ ड्यूल-टोन क्वैड LED फ्लैश दिया गया है। रियर कैमरा में AI अस्सिटेड फेस अनलॉक, AI ब्यूटी और बोकेह मोड दिया गया है। बैटरी के मामले में Infinix S4 में 4000mAh बैटरी दी गई है। फोन Android 9.0 Pie पर काम करता है।

    Mi Band 3 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

    यह भी पढ़ें:

    Oppo K3 मई 23 को होगा लॉन्च, लीक हुए कीमत और फीचर्स

    Redmi Note 7S बनाम Realme 3 बनाम Galaxy M20: जानें ₹12,000 से कम में कौन है ज्यादा दमदार

    Mi Band 4 बड़े डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ होगा लॉन्च, जानकारी हुई लीक

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    खबरें और भी