Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Infinix Smart 8 Plus: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन हुआ लॉन्च, मैजिक रिंग फीचर के साथ ली डिवाइस ने एंट्री

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 01:49 PM (IST)

    इनफिनिक्स ने अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में स्मार्ट सीरीज के साथ Smart 8 और Smart 8 HD पेश किए थे। इतना ही नहीं इस सीरीज में Smart 8 Pro को भी ग्लोबल ...और पढ़ें

    Infinix Smart 8 Plus: इनफिनिक्स का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
    Infinix Smart 8 Plus: इनफिनिक्स का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

    HighLights

    1. Infinix Smart 8 Plus को कंपनी Helio G36 chip के साथ लेकर आई है।
    2. इनफिनिक्स का नया फोन 4 GB LPDDR4x RAM के साथ लाया गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इनफिनिक्स ने अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में स्मार्ट सीरीज के साथ Smart 8 और Smart 8 HD पेश किए थे। इतना ही नहीं, इस सीरीज में Smart 8 Pro को भी ग्लोबल वेबसाइट पर देखा गया था। इसी कड़ी में Smart 8-series एक नया फोन Smart 8 Plus के नाम से सामने आया है।

    Smart 8 Plus के स्पेसिफिकेशन

    प्रोसेसरInfinix Smart 8 Plus को कंपनी Helio G36 chip के साथ लेकर आई है।

    डिस्प्ले- Infinix Smart 8 Plus को कंपनी ने 6.6 इंच IPS LCD पैनल के साथ पेश किया है। फोन पंच होल डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

    रैम और स्टोरेज- इनफिनिक्स का नया फोन 4 GB LPDDR4x RAM और 64 GB / 128 GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आया है।

    बैटरी- Smart 8 Plus की बैटरी की बात करें तो फोन को 6,000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग के साथ यूएसबी सी पोर्ट के साथ लाया गया है।

    कैमरा- Infinix Smart 8 Plus को कंपनी ने 50MP में मेन कैमरा, एक AI lens और एक क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ पेश किया है। फोन 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

    ऑपरेटिंग सिस्टम-  इनफिनिक्स का नया फोन Infinix Smart 8 Plus XOS 13-based Android 13 Go पर रन करता है।

    ये भी पढ़ेंः एंड्रॉइड डिवाइस में कर सकते हैं eSIM प्रोफाइल ट्रांसफर, जानिए कैसे करना है ये काम

    कितनी है कीमत

    Smart 8 Plus की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारियां सामने नहीं आई हैं। इस फोन को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर देखा जा रहा है।

    फोन को चार कलर ऑप्शन Timber Black, Galaxy White, और Shiny Gold मे खरीदने की सुविधा मिलेगी।