Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    iPhone 15 Price: 48MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ आईफोन 15, मिलेंगे चार नए कलर ऑप्शन; बैटरी लाइफ होगी दमदार

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 11:24 PM (IST)

    iPhone 15 Price and Features Apple के CEO ने Apple iPhone 15 की घोषणा की। इसमें 60HZ की रिफ्रेश रेट नॉच डिस्प्ले और iPhone 14 से दो गुना बैटरी लाइफ दी ...और पढ़ें

    48MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ आईफोन 15
    48MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ आईफोन 15

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। आखिरकार एपल फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। Apple ने लाइव इवेंट में लेटेस्ट iPhone 15 को पेश कर दिया है। Apple के CEO ने Apple iPhone 15 की घोषणा की। इसमें 60HZ की रिफ्रेश रेट, नॉच डिस्प्ले और iPhone 14 से दो गुना बैटरी लाइफ दी गई है। नए आईफोन 15 को चार नए कलर ऑप्शन और डायनमिक आइलैंड के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने iPhone 15 के साथ 48MP का कैमरा और 28mm फोकल लेंथ और 12 MP टेलीफोटो कैमरा पेश किया है।

    iPhone 15 की खूबियां

    कंपनी ने iPhone 15 के साथ 48MP का कैमरा और 28mm फोकल लेंथ और 12 MP टेलीफोटो कैमरा को पेश किया है। इस बार Apple ने कैमरे के पोट्रैट मोड के साथ नाइट मोड में काफी भी सुधार किया है। प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने iPhone 15 में A16 बायोनिक चिप को पेश किया है।

    ये भी पढ़ें: दमदार कैमरा क्वालिटी के साथ लॉन्च हुआ iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max, जानें कीमत और खूबियां

    इसमें 5 कोर GPU और 6 core CPU मिलता है। Apple iPhone 15 में बिल्ड इन फाइंड माई डिवाइस और नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलेगा, जो कॉलिंग के समय काम आएगा। फाइंड माइ वॉयस फीचर को भी पेश किया गया है।

    iPhone 15 और iPhone 15 Plus की कीमत

    iPhone 15 और iPhone 15 Plus की कीमत सामने आ गई है। जहां आईफोन 15 799 डॉलर में उपलब्ध होगा। वहीं आईफोन 15 प्लस 899 डॉलर में आएगा। अभी डिवाइस केवल यूएस में उपलब्ध है। इस बार कंपनी ने बेस वेरिएंट से नॉच को रिमूव करके डायनैमिक आईलैंड फीचर दिया है। अब आपको नॉच की जगह पंच होल कटआउट देखने को मिलेगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Apple Watch Series 9: खत्म हुआ इंतजार! लॉन्‍च हुई एपल की नई स्मार्टवॉच, चुटकी बजाते कर सकेंगे कॉल रिसीव

    iPhone 15 सीरीज को मिला नॉयस कैंसिलेशन और SOS फीचर

    इस बार एपल ने अपने यूजर्स का काफी ध्यान रखा है। इस बार नॉयस कैंसिलेशन फीचर को ज्यादा इम्प्रूव किया गया है। नए आईफोन 15 सीरीज में कंपनी ने अपने SOS और सैलेटलाइट कॉलिंग फीचर दिया है। एपल ने आईफोन 15 में रोड साइट असिस्टेंट फीचर को दिया है। इसकी मदद से यूजर्स सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए मैसेज भेज सकेंगे। कंपनी ने कहा है कि सैटेलाइट फीचर दो साल तक फ्री रहेंगे।