Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio Bharat J1 Launch: मुकेश अंबानी लाए बड़ी डिस्प्ले, UPI और लाइव टीवी वाला सस्ता फोन

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 05:56 PM (IST)

    रिलायंस जियो ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नया 4G फोन पेश किया है जिसे Jio Bharat J1 नाम दिया गया है। कंपनी की नई सौगात कई खास फीचर्स के साथ आती है। कंपन ...और पढ़ें

    जियो का नया फीचर फोन हुआ लॉन्च , कीमत और स्पेसिफिकेशन
    जियो का नया फीचर फोन हुआ लॉन्च , कीमत और स्पेसिफिकेशन

    HighLights

    1. Jio ने अपने किफायती फोन की लिस्ट में Jio Bharat J1 को भी जोड़ दिया है।
    2. इस डिवाइस की कीमत 2000 रुपये से कम है और इसमें कई खास फीचर्स है।
    3. Jio Bharat J1 के साथ आप UPI पेमेंट और लाइव टीवी स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने भारत में अपने किफायती फोन की लाइनअप का विस्तार करते हुए एक नया 4G फोन लॉन्च कर दिया है। इसे Jio Bharat J1 4G के नाम से जाना जाता है। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल भारत में अपने जियो भारत फोन की लाइनअप की घोषणा की थी, जिसमें भारत V2 और जियो भारत V2 कार्बन को पेश किया गया था। इसके बाद कंपनी ने जियो भारत B1 को भी लॉन्च किया था।

    कंपनी ने अपने इस फोन को बिना किसी शोर-शराबे के साथ पेश किया है। ये एक 4G कीपैड फोन है, जो नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आता है। इस डिवाइस में आपको जियो ऐप और सर्विस मिलते हैं। इसमें UPI ट्रांजेक्शन के लिए जियोपे, कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए जियोसिनेमा आदि का सपोर्ट शामिल है है।

    भारत J1 4G की कीमत

    • कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे पहले लॉन्च हुए अन्य डिवाइस से अधिक कीमत के साथ पेश किया है।
    • जियो भारत J1 4G की कीमत 1,799 रुपये है और ये सिंगल ब्लैक/ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।
    • अगर आप इसे खरीदा चाहते हैं तो यह डिवाइस Amazon पर उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें - OnePlus का खास Metalverse Pop-up इवेंट: Nord 4 स्मार्टफोन के लिए खराब फोन को एक्सचेंज पर भी मिलेगा 2000 रुपये का डिस्काउंट

    Jio Bharat J1 4G की स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले- Jio Bharat J1 4G में आपको नया डिजाइन मिलता है, जिसमें थोड़ा बड़ा फॉर्म फैक्टर और बड़ी स्क्रीन मिलती है। इसमें 2.8 इंच का डिस्प्ले है।

    बैटरी- डिलाइस में बड़े फॉर्म फैक्टर के कारण 2,500mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है।

    प्रीइंस्ट्रॉल आप्शन- Jio ने अपने नए फोन में JioCinema को प्री-इंस्टॉल किया है। इसके अलावा यूजर Jio TV ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सीधी भाषा में कहें तो यूजर दोनों ऐप की मदद से फोन पर लाइव स्पोर्ट्स और लाइव टीवी कंटेंट देख सकेंगे।

    खबरें और भी

    पेमेंट ऑप्शन- कंपनी ने डिवाइस में JioPay का विकल्प भी दिया है , जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

    कैमरा- इस डिवाइस में पीछे की तरफ फ्लैशलाइट के बिना एक डिजिटल कैमरा दिया गया है।

    अन्य फीचर्स- इस फोन में आपको गोलाकार नेविगेशन बटन मिलता है। इसमें आपको LED टॉर्च और वायर्ड हेडफोन को कनेक्ट करने के लिए 3.5mm जैक मिलता है।

    रिचार्ज प्लान-  Jio यूजर्स इस डिवाइस को Jio Bharat प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं, जिसकी कीमत 123 रुपये है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल, महीने में 14GB 4G डेटा और Jio ऐप्स और सेवाओं का एक्सेस मिलता है।

    यह भी पढ़ें -Meta AI अब हिंदी में देगा जवाब; WhatsApp, Instagram और Messenger में चैटबॉट को मिला 7 भाषाओं का सपोर्ट