Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JioBook 2023 Launch: रिलायंस जियो ने लॉन्च किया फोन से सस्ता लैपटॉप JioBook 2, जानें कीमत और खूबियां

    By Subhash GariyaEdited By: Subhash Gariya
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 05:25 PM (IST)

    JioBook 2023 भारत में लॉन्च हो गया है। रिलायंस जियो का यह लैपटॉप 4G सिम सपोर्ट के साथ आता है। यह भारत का सबसे अफोर्डेबल लैपटॉप है। जियो बुक लैपटॉप को ...और पढ़ें

    Jiobook 2023 Reliance Jio Launched Most Affordable 4g-enabled Laptop
    Jiobook 2023 Reliance Jio Launched Most Affordable 4g-enabled Laptop

    HighLights

    1. JioBook 2023 में 4GB रैम दी गई है।
    2. जियो के लैपटॉप में Mediatek का प्रोसेसर मिलेगा।
    3. JioBook 2023 की कीमत 16,499 रुपये है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। रिलायंस जियो ने भारत में JioBook की दूसरी जेनरेशन लॉन्च कर दी है। लेटेस्ट Jiobook 2 को कंपनी पिछले वर्जन के मुकाबले बेहतर प्रोसेसर के साथ पेश किया है। रिलायंस जियो के इस लेटेस्ट लैपटॉप को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीदा जा सकता है। जियो का यह बजट फ्रेंडली लैपटॉप 4G इनेबल है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने भारत में सस्ता 4G फीचर फोन JioBharat V2 को लॉन्च किया था।

    Jiobook 2023 लैपटॉप की खूबियां

    • रैम: 4GB LPDDR4
    • ऑपरेटिंग सिस्टम: JioOS
    • ऑलवेज-ऑन इंटरनेट 4G LTE और डुअल-बैंड Wi-Fi
    • अल्ट्रा लाइट और कॉम्पैक्ट: 990 ग्राम
    • मल्टी-टास्किंग और मल्टी विंडो सपोर्ट
    • सपोर्ट वायरलेस स्कैनिंग और प्रिंटिंग

    रिलायंस Jiobook 2023 की खूबियों की बात करें तो यह पिछले वर्जन के मुकाबले काफी हल्का है। इसके साथ ही बैक पैनल में Jio का लोगो भी दिया गया है। 2023 में लॉन्च इस लैपटॉप का वजन मात्र 990 ग्राम है। बात करें पिछले साल वाले जियो बुक की तो उसका वजन 1.2 किलोग्राम था।

    लेटेस्ट JioBook में कनेक्टिविटी के लिए कई सारे ऑप्शन दिए गए हैं। इनमें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, HDMI पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और SIM सपोर्ट दिया गया है।

    लेटेस्ट JioBook में Mediatek MT 8788 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है। इस लैपटॉप में कंपनी ने 4GB LPDDR4 RAM दी है। इसके साथ ही फोन में 64GB की स्टोरेज दी है, जिसे बढ़ाकर 256GB तक किया जा सकता है।

    रिलायंस के जियो बुक लैपटॉप के बैटरी की बात करें तो यह 8 घंटे का बैकअप देता है। इसके साथ ही इस अफोर्डेबल लैपटॉप में एंटी-ग्लेयर HD डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में इनफिनिटी की-बोर्ड और लार्च टचपैड का सपोर्ट दिया गया है।

    जियो के इस लैपटॉप में 4G कनेक्टिविटी के लिए सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप सिर्फ जियो सिम सपोर्ट करता है। यहां हम आपको जियोबुक में सिम कार्ड कैसे एक्टिवेट करने के तरीके के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    JioBook में SIM एक्टिवेट कैसे करें

    होम एक्टिवेशन : जियो की वेबसाइट या मायजियो मोबाइल ऐप से नया सिम रजिस्टर करें। जियो सिम की होम डिलिवरी आपके तय समय पर कर दी जाएगी।

    जियो स्टोर में सिम एक्टिवेशन : JioBook SIM को जियो स्टोर पर भी एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने जियोबुक को नजदीकी जियो स्टोर पर लेकर जाना पड़ेगा।

    JioBook की कीमत

    रिलायंस के लेटेस्ट JioBook को कंपनी 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप को रिलायंस डिजिटल स्टोर और अमेजन इंडिया से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। अमेजन पर HDFC बैंक के कार्ड पर 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।