Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JioPhone Prima 4G: Jio ने IMC 2023 में पेश किया नया स्मार्ट फीचर फोन, चेक करें कीमत और खूबियां

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 03:45 PM (IST)

    JioPhone Prima 4G In India जियो अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया स्मार्ट फीचर फोन लाने जा रहा है। कंपनी ने JioPhone Prima 4G फोन को IMC 2023 में पेश क ...और पढ़ें

    जियो ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फीचर फोन JioPhone Prima 4G
    जियो ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फीचर फोन JioPhone Prima 4G

    HighLights

    1. जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया स्मार्ट फीचर फोन पेश किया है।
    2. JioPhone Prima 4G फोन 4G टेक्नोलॉजी के साथ लाया जा रहा है।
    3. जियो के नए फोन में 23 भाषाओं और 1200 ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जियो ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया स्मार्ट फीचर फोन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने यूजर्स के लिए नया फोन JioPhone Prima 4G इंडियन मोबाइल कॉन्ग्रेस इवेंट (Indian Mobile Congress) में शोकेस भी किया। यूजर्स के लिए लाया जा रहा नया जियो डिवाइस एक फीचर फोन है। इस फोन में यूजर्स वॉट्सऐप और यूट्यूब भी चला सकेंगे।

    JioPhone Prima 4G फोन 4G टेक्नोलॉजी के साथ लाया जा रहा है। फोन में 23 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। जियो का नया फोन एक प्रीमियम डिजाइन और जियो लोगो के साथ लाया जा रहा है। फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

    आइए जल्दी से जियो के नए डिवाइस की खूबियों और कीमत पर एक नजर डाल लें-

    प्रोसेसर- JioPhone Prima 4G फोन ARM Cortex A53 प्रोसेसर के साथ लाया जा रहा है।

    डिस्प्ले- JioPhone Prima 4G फोन 2.4 इंच डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है।

    रैम और स्टोरेज- जियो का नया डिवाइस 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ आता है। फोन 512MB रैम के साथ जा रहा है।

    कैमरा- जियो का नया डिवाइस 0.3MP कैमरा के साथ लाया जा रहा है।

    बैटरी- JioPhone Prima 4G फोन 1800mAh बैटरी के साथ लाया जा रहा है।

    ऑपरेटिंग सिस्टम- JioPhone Prima 4G फोन KaiOS पर रन करता है।

    कलर- JioPhone Prima 4G फोन को ग्राहक दो कलर ऑप्शन येलो और ब्लू में खरीद सकेंगे।

    फीचर्स

    1. JioPhone Prima 4G फोन 3.5mm ऑडियो जैक और एफएम रेडियो सपोर्ट के साथ लाया जा रहा है।
    2. फोन में सिंगल सिम कार्ड स्लॉट और ब्लूटुथ वर्जन 5.0 मिलेगा।
    3. फोन गूगल मैप्स, फेसबुक, वॉट्सऐप और यूट्यूब जैसे 1200 ऐप्स को सपोर्ट करता है।
    4. फोन में JioTV, Jio Cinema, JioSaavn, JioNews जैसे कई दूसरे ऐप्स प्री-इन्स्टॉल्ड मिलेंगे।

    ये भी पढ़ेंः India Mobile Congress 2023: Reliance ने पेश किया जियो स्पेस फाइबर, अनकनेक्टेड इलाकों को सैटेलाइट बेस्ड गीगाबिट टेक्नोलॉजी से करेगा कनेक्ट

    JioPhone Prima 4G फोन की कीमत

    JioPhone Prima 4G फोन को 2,599 रुपये में लाया जा रहा है। जियो के नए फोन को कुछ समय के लिए जियो मार्ट पर लिस्ट किया गया था। हालांकि, अब इस फोन को आप जियो मार्ट में नहीं पाएंगे, क्योंकि फोन को अभी लॉन्च नहीं किया गया है। कंपनी की ओर से जल्द इस फोन को ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

    खबरें और भी