विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lava ने चुपके से लॉन्च किया एक सस्ता 5G Smartphone, 10 हजार रुपये से कम है दाम

Published: Sun, 15 Sep 2024 12:12 PM (GMT+05:30)

लावा ने पिछले दिनों ही जानकारी दी थी कि कंपनी सेगमेंट के पहले वाइब लाइट वाले 5G फोन को लॉन्च ...और पढ़ें

Lava ने चुपके से लॉन्च किया एक सस्ता 5G Smartphone, अमेजन पर लाइव होगी पहली सेल
Lava ने चुपके से लॉन्च किया एक सस्ता 5G Smartphone, अमेजन पर लाइव होगी पहली सेल

HighLights

  1. Lava Blaze 3 5G फोन 13 सितंबर को लॉन्च हुआ था।
  2. Lava Blaze 3 5G की पहली सेल 18 सितंबर को होगी।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मार्केट में अब 10 हजार रुपये से कम कीमत पर कई कंपनियां अपने 5G स्मार्टफोन पेश कर चुकी हैं। इसी कड़ी में लावा ने अपने ग्राहकों के लिए एक सस्ता 5G फोन लॉन्च किया है। लावा अपने ग्राहकों के लिए Lava Blaze 3 5G लेकर आया है। इस डिवाइस को कंपनी ने सेगमेंट के पहले वाइब लाइट वाले फोन के रूप में पेश किया है। फोन 13 सितंबर को लॉन्च हो चुका है। इसी के साथ फोन की पहली सेल की डेट को लेकर भी आधिकारिक जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अगर आप भी एक प्रीमियम ग्लास बैक डिजाइन वाले किसी सस्ते 5G फोन की तलाश में हैं तो लावा के इस न्यूली लॉन्च फोन को चेक किया जा सकता है।

Lava Blaze 3 5G के स्पेक्स

प्रोसेसर- लावा फोन को MediaTek D6300 प्रोसेसर के साथ लाया गया है।

डिस्प्ले- फोन 6.56 इंच HD+ पंच होल डिस्प्ले के साथ आया है।। फोन 90hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आया है।

रैम और स्टोरेज-फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6GB वर्चुअल रैम भी मिलती है।

कैमरा- लावा फोन 50MP+2MP एआई रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा से लैस है। फोन में वाइब लाइट भी दी गई है।

बैटरी- लावा का यह न्यूली लॉन्च फोन 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आताह है।

ये भी पढ़ेंः लावा ला रहा पहला वाइब लाइट वाला 5G Smartphone, लॉन्च से पहले ही बता दिया दाम

Lava Blaze 3 5G की पहली सेल

Lava Blaze 3 5G की पहली सेल 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे लाइव होने जा रही है। इस सस्ते 5G फोन को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से खरीद सकेंगे। फोन को ग्लास ब्लू और ग्लास गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की कीमत सेल में 9999 रुपये रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।