यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dimensity 6080 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ देसी कंपनी का 5G स्मार्टफोन; चेक करें स्पेसिफिकेशन
लावा ने भारत में एक और 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Lava Storm 5G नाम दिया गया है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्र ...और पढ़ें

HighLights
- इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर दिया गया है।
- 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है।
- इसकी कीमत बजट रेंज में रखी गई है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देसी कंपनी लावा बजट रेंज में स्मार्टफोन पेश करने के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में कंपनी ने एक 5जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इस लेटेस्ट फोन को Lava Storm 5G नाम दिया गया है। बजट रेंज में लॉन्च किए गए इस फोन में Dimensity 6080 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी दी गई है। यहां इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं।
कितनी है स्मार्टफोन की कीमत
(1).jpg)
- लावा के इस फोन के लिए 28 दिसंबर से अमेजन पर सेल शुरू होने वाली है।
- फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ 13,499 रुपये में लॉन्च किया है।
- स्मार्टफोन Gale Green और थंडर ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- AI Predict Death: मौत की भविष्यवाणी कर रहा AI, जानें इसको लेकर की गई शोध में क्या पता चला
Lava Storm 5G के स्पेसिफिकेशन
- लेटेस्ट फोन में 6.78 इंच की एलसीडी पैनल वाली पंच होल डिस्प्ले मिलती है। जिसका रिफ्रेस रेट 120 हर्टज है।
- स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर प्रदान किया गया है।
- इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
- इसमें एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दो साल के सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ दिया गया है।
कैमरा और बैटरी की डिटेल
- फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है।
-
सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
ये भी पढ़ें- Telecom Bill 2023: मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के बदल जाएंगे नियम, जानिए इस बिल से जुड़ी खास बातें