Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lenovo K6 Enjoy ट्रिपल रियर कैमरा और Android 9 Pie के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Fri, 05 Apr 2019 05:00 PM (IST)

    Lenovo K6 Enjoy को ट्रिपल रियर कैमरा और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 9 Pie के साथ लॉन्च किया गया है। फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Lenovo ने अपने Lenovo K6 सीरीज का एक और स्मार्टफोन Lenovo K6 Enjoy लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 9 Pie के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत CNY 1398 (लगभग Rs 14,384) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसका बैक पैनल 3D ग्रेडिएंट और फिंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ दिया गया है।
     
    Lenovo K6 Enjoy के फीचर्स
     
    Lenovo K6 Enjoy को अन्य मिड रेंज के स्मार्टफोन की तरह ही 6.22 इंच का IPS HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले आज कल लॉन्च हो रहे ज्यादातर मिड रेंज के स्मार्टफोन की तरह ही वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1520×720 दिया गया है। फोन के स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए 2.5D ग्लास दिया गया है। फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Helio P22 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें ग्राफिक्स के लिए GE8320 जीपीयू दिया गया है। फोन Android 9 Pie पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 
     

    फोन 4GB रैम के साथ दो स्टोरेज ऑप्शन 64GB और 128GB के साथ आता है। फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन हाइब्रिड ड्यूल सिम कार्ड को सपोर्ट करता है। फोन में 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ ही ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
     
    फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन के सेकेंडरी कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फोन के सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। Lenovo K6 Power खरीदें यहां

    यह भी पढ़ें:

    Realme U1 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, 10 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध

    Oppo Reno 10X जूम और 5G सपोर्ट के साथ 10 अप्रैल को होगा लॉन्च, नई जानकारी आई सामने