Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    7000 से कम कीमत में मोटोरोला ने पेश किया moto e13, नए कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता स्मार्टफोन

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 01:21 PM (GMT+05:30)

    moto e13 Launched In New Sky Blue Color मोटोरोला ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपने सबसे सस्ते फोन moto e13 को एक नए रंग में लॉन्च किया है। मालूम हो कि मो ...और पढ़ें

    7 हजार से कम में मोटोरोला ने पेश किया moto e13
    7 हजार से कम में मोटोरोला ने पेश किया moto e13

    HighLights

    1. मोटोरोला ने moto e13 को एक नए रंग में लॉन्च किया है।
    2. कंपनी ने फोन को फेस्टिवल स्पेशल प्राइस में लॉन्च किया है।
    3. moto e13 को 7 हजार से कम कीमत पर लाया गया है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। मोटोरोला ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपने सबसे सस्ते फोन moto e13 को एक नए रंग में लॉन्च किया है। मालूम हो कि मोटोरोला के इस फोन को लेकर दावा किया जाता है कि फोन भारत का सबसे सस्ता फोन है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज जैसी खूबियों के साथ 7 हजार से कम में आता है।

    किस नए रंग में मिलेगा moto e13

    moto e13 को कंपनी स्काई ब्लू कलर में पेश किया है। कंपनी ने अपने एक्स हैंडल के जरिए moto e13 को लेकर नया पोस्ट शेयर किया है। कंपनी ने पोस्ट में लिखा है कि अब यूजर्स motoe13 को एक नए कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

    पोस्ट के मुताबिक यूजर्स इस फोन की खरीदारी फ्लिपकार्ट से कर सकते हैं। इसके अलावा, मोटोरोला के सबसे सस्ते फोन की खरीदारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी की जा सकता है।

    पहले कितने कलर ऑप्शन में आता था moto e13

    moto e13 को इससे पहले चार कलर ऑप्शन Cosmic Black, Aurora Green, Creamy White और Little Boy Blue में खरीद सकते हैं। हालांकि, Sky Blue नए कलर ऑप्शन के बाद इस फोन को पांच कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

    खबरें और भी

    moto e13 की कीमत

    कंपनी ने moto e13 के नए कलर ऑप्शन के साथ फोन को फेस्टिवल स्पेशल प्राइस में लॉन्च किया है। नए कलर ऑप्शन के साथ फोन की खरीदारी 6749 रुपये में की जा सकती है।

    Motorola e13 स्पेसिफिकेशन

    प्रोसेसर- Unisoc T606 Processor

    रैम और स्टोरेज-2GB, 4GB, 8GB RAM और 64GB, 128GB स्टोरेज

    डिस्प्ले-6.5 इंच HD+ Display

    कैमरा-13MP बैक और 5MP फ्रंट कैमरा

    बैटरी-5000 mAh