Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nokia 3.2 बड़े डिस्प्ले और 4,000mAh बैटरी के साथ Rs 8,990 की शुरुआती कीमत में लॉन्च

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Tue, 21 May 2019 03:48 PM (GMT+05:30)

    Nokia 3.2 में भी डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंस बटन दिया गया है। इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स Nokia 4.2 से मिलते हैं लेकिन Nokia 3.2 में बड़ी डिस्पले दी गई है ...और पढ़ें

    Nokia 3.2 बड़े डिस्प्ले और 4,000mAh बैटरी के साथ Rs 8,990 की शुरुआती कीमत में लॉन्च
    Nokia 3.2 बड़े डिस्प्ले और 4,000mAh बैटरी के साथ Rs 8,990 की शुरुआती कीमत में लॉन्च

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global ने भारतीय बाजार में एक और बजट रेंज का स्मार्टफोन Nokia 3.2 लॉन्च कर दिया है। इसी महीने कंपनी ने Nokia 4.2 को डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंस और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। Nokia 3.2 में भी डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंस बटन दिया गया है। इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स Nokia 4.2 से मिलते हैं लेकिन Nokia 3.2 में बड़ी डिस्पले दी गई है साथ ही इसमें आपको दमदार बैटरी बैकअप भी मिलता है।

    इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और स्टील में लॉन्च किया गया है। इस फोन को आप Nokia के आधिकारिक स्टोर और रिटेल स्टोर से 23 मई से खरीद सकते हैं। इसे वहां पर लिस्ट कर दिया गया है। आइए, जानते हैं Nokia 3.2 के फीचर्स के बारे में

    Nokia 3.2 के फीचर्स

    Nokia 3.2 में 6.26 इंच का कैपेसिटिव HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 720x1520 पिक्सल दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 19:9 दिया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 2GB+16GB और 3GB+32GB में आता है। इसके वेस वेरिएंट 2GB+16GB की कीमत Rs 8,990 रखी गई है जबकि इसके 3GB+32GB वेरिएंट की कीमत Rs 10,990 है। इसे आप नोकिया के आधिकारिक स्टोर के खरीद सकते हैं।

    Nokia 6.1 Plus को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

    फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की इंटरनल मेमोरी को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन स्टॉक एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

    खबरें और भी

    Nokia 4.2 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

    फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है।फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, साथ ही फोन फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। फोन के पावर बटन में भी एलईडी लाइट दी गई है जो फोन के ऑफ या ऑन करने और चार्ज में लगाते समय जलती है। 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप