यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
16GB रैम और 50MP कैमरा के साथ नए अवतार में आया Nokia G42 5G, कीमत और फीचर्स भी है बहुत खास
Nokia ने अपने लेटेस्ट फोन Nokia G42 के नए स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 16GB रैम वाले इस डिवाइस को नए कलर ऑप्शन के साथ भी पेश ...और पढ़ें

HighLights
- Nokia G42 5G को भारत में नए वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है।
- भारत में इससे पहले 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया था।
- अब ये फोन एक नए कलर ऑप्शन- सो पिंक कलर ऑप्शन में होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nokia G42 5G ने अपने कस्टमर्स के लिए नए फोन को लॉन्च किया है। इस फोन में नए वेरिएंट को पेश किया गया है। ये नया वेरिएट कंपनी के आधिकारिक स्टोर और रिटेल आउटलेट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।
बता दें कि पिछले महीने कंपनी ने Nokia G42 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने भारतीय कंज्यूमर्स के लिए इस स्मार्टफोन को एक नए स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है। नया डिवाइस 16GB+256GBस्टोरेज ऑप्शन में आ रहा है ।
इसके अलावा कंपनी इसे नए कलर वेरिएंट में ला रही है। यानी कि अब आप फोन को पिंक कलर के शेड में भी खरीद सकेंगे ।आइये Nokia G42 5G के नए स्टोरेज वेरिएंट की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
.jpg)
यह भी पढ़ें- Nokia G42 5G स्मार्टफोन का पिंक कलर वेरिएंट जल्द करेगा एंट्री, 16GB रैम के साथ मिलेगा 50MP का ट्रिपल कैमरा
Nokia G42 5G की कीमत
- Nokia G42 5G के 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इससे पहले
- इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,599 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, कंपनी ने फोनके 16GB रैम में 8GB फिजिकल रैम और 8GB वर्चुअल रैम पेश किया है।
- कलर ऑप्शन की बात करें तो इस फोन को पहले से सो पर्पल और सो ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
- अब कंपनी ने Nokia G42 5G अब सो पिंक में भी पेश किया है।इस फोन को आप कंपनी के आधिकारिक स्टोर और रिटेल आउटलेट पर खरीद सकते हैं।
नोकिया G42 5G के स्पेसिफिकेशंस
- Nokia G42 5G में आपको 6.56-इंच डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- प्रोसेसर की बात करें तो इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट मिलता है, जिसे 16GB तक रैम और 128GB वेरिएंट मिलता है।
- कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है।
- इसके अलावा फोन में 5,000mAh बैटरी भी दी गई है।
खबरें और भी
ये डिवाइस भी किया लॉन्च
- बता दें कि कंपनी ने हाल ही में लॉन्च हुए Nokia C32 को भी नए स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया था।
- अब फोन का 12GB स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया है , जो फिजिकल और वर्चुअल रैम का कॉम्बिनेशन लॉन्च किया है।
- इस फोन की भारत में कीमत 10,499 रुपये है।
यह भी पढ़ें-Nokia C32: 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ नोकिया का नया स्मार्टफोन, इन खूबियों से जीत सकता है यूजर्स का दिल