Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोकिया वापस ले आया 3310 एक नए अवतार में, 10 गुना अधिक है बैटरी लाइफ, जाने क्या है नया

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Mon, 27 Feb 2017 10:31 AM (IST)

    नोकिया 3310, नोकिया ब्रैंड का अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला फीचर फोन रहा है। जबसे मार्किट में इसके लौटने की खबर आयी तभी से ही लोगों को इसका बेसब्री ...और पढ़ें

    नोकिया वापस ले आया 3310 एक नए अवतार में, 10 गुना अधिक है बैटरी लाइफ, जाने क्या है नया
    नोकिया वापस ले आया 3310 एक नए अवतार में, 10 गुना अधिक है बैटरी लाइफ, जाने क्या है नया

    नई दिल्ली| लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लोकप्रिय Nokia 3310 फीचर फोन MCW 2017 के इवेंट में रविवार को आधिकारिक तौर पर वापस आ गया है। फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने इस इवेंट में Nokia 3310 के नए अवतार को लॉन्च किया। कंपनी ने इसे 'मॉडर्न ट्विस्ट' का नाम दिया है। नोकिया 3310, नोकिया ब्रैंड का अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला फीचर फोन रहा है। जबसे मार्किट में इसके लौटने की खबर आयी तभी से ही लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार था| Nokia 3310 की कीमत 49 यूरो (करीब 3,500 रुपये) होगी। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि Nokia 3310 भारतीय मार्केट में 2017 की दूसरी तिमाही में उपलब्ध होगा।

    अब इसकी खासियत के बारे में बात करें तो, नया Nokia 3310 (2017) हैंडसेट 22 घंटे के टॉक टाइम के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी महीने भर का स्टैंडबाय टाइम देगी। नोकिया 3310 के साथ कंपनी के लोकप्रिय स्नेक गेम की भी वापसी हुई है। नोकिया 3310 स्मार्टफोन ग्लॉस फिनिश वाले वार्म रेड और यलो कलर व मैट फिनिश वाले डार्क ब्लू और ग्रे कलर में मिलेगा। नोकिया ने रविवार को आयोजित इवेंट में दो नए स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 5 भी लॉन्च किए। वहीं, नोकिया 6 को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की भी जानकारी दी गई।

    नोकिया 3310 के पुराने वेरिएंट की तरह नए वेरिएंट से भी जबरदस्त स्टैंडबाय टाइम मिलेगा जो इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में से एक है। इसमें आपको रेगुलर माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा नोकिया 3310 में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। हैंडसेट 2जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और नोकिया 30+ ओएस पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 एमबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है।

    यह भी पढ़ें,

    यह हैं फरवरी 2017 के Best Power Banks, मात्र 465 रुपये में है उपलब्ध

    ये हैं टॉप बेस्ट स्मार्टफोन्स, बैटरी समेत शानदार हैं अन्य स्पेसिफिकेशन्स, कीमत 8000 रुपये से भी कम

    फोटोग्राफी और कैमरे के हैं शौकीन तो यह 5 स्मार्टफोन्स बने हैं सिर्फ आपके लिए 

    खबरें और भी