Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OnePlus के प्रीमियम Smartphone का Solar Red स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च, फटाफट चेक करें दाम

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 09:30 AM (IST)

    वनप्लस ने अपने ग्राहकों के लिए OnePlus 11R 5G के 8 GB RAM+128 GB Storage वेरिएंट का Solar Red Special Edition लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत अभी त ...और पढ़ें

    OnePlus के प्रीमियम Smartphone का Solar Red स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च
    OnePlus के प्रीमियम Smartphone का Solar Red स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च

    HighLights

    1. OnePlus 11R 5G के स्पेशल एडिशन की सेल आज लाइव होगी।
    2. वनप्लस के स्पेशल एडिशन को अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने अपने ग्राहकों का इंतजार खत्म करते हुए आखिरकार OnePlus 11R 5G के 8GB+128GB वेरिएंट का Solar Red स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है।

    कल तक इस फोन की कीमत को लेकर जानकारी नहीं मिली थी। लॉन्च होने के साथ ही फोन के सोलर रेड स्पेशल एडिशन की कीमत से पर्दा हटा दिया गया है।

    OnePlus 11R 5G के Solar Red स्पेशल एडिशन की कीमत

    OnePlus 11R 5G के Solar Red स्पेशल एडिशन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने 8GB+128GB वेरिएंट को 35,999 रुपये में लॉन्च किया है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि इस स्पेशल एडिशन को आप कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

    OnePlus 11R 5G के Solar Red स्पेशल एडिशन पर डिस्काउंट

    वनप्लस प्रीमियम फोन के Solar Red स्पेशल एडिशन पर कंपनी बैंक कार्ड ऑफर दे रही है। कंंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, डिवाइस को ICICI Bank Credit Cards और HDFC Credit Card के साथ खरीदा जा सकता है।

    • ICICI Bank Credit Cards और Credit/Debit EMI ट्रांजेक्शन पर 1000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
    • HDFC Credit Card EMI ट्रांजेक्शन पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

    OnePlus 11R 5G के Solar Red स्पेशल एडिशन को इस डिस्काउंट के साथ 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

    कब लाइव होगी सेल

    OnePlus 11R 5G के Solar Red स्पेशल एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन फोन की खरीदारी तुरंत नहीं की जा सकती है।

    स्मार्टफोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे लाइव होने जा रही है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, फोन को आज सुबह 11:59 बजे से खरीदा जा सकेगा।

    ये भी पढ़ेंः OnePlus का ये तगड़ा फोन हुआ सस्ता, अब नहीं चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

    कहां से खरीदें फोन

    OnePlus 11R 5G के Solar Red स्पेशल एडिशन को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से खरीद सकेंगे। इसके अलावा, इस स्पेशल एडिशन की खरीदारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.oneplus.in/) से भी की जा सकती है।

    खबरें और भी