Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OnePlus के ये दो नए फोन जल्द होने वाले हैं लॉन्च, Pro वेरिएंट में मिलेगा पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 06:00 AM (IST)

    OnePlus Ace 5 series को जल्द ही पेश किया जाएगा। इस सीरीज के तहत दो फोन्स लॉन्च किया जाएगा। ये फोन्स OnePlus Ace 5 और एक Ace 5 Pro होंगे। इन फोन्स को च ...और पढ़ें

    ये OnePlus 12 की तस्वीर है जिसे प्रतीकात्मक तौर पर इस्तेमाल किया गया है।
    ये OnePlus 12 की तस्वीर है जिसे प्रतीकात्मक तौर पर इस्तेमाल किया गया है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus Ace 5 series को जल्द ही चीन में पेश किया जाएगा। इस लाइनअप में बेस OnePlus Ace 5 और एक Ace 5 Pro वेरिएंट शामिल होगा। कंपनी के एक सीनियर ऑफिसर ने लॉन्च टाइमलाइन और प्रोसेसर डिटेल को कंफर्म किया है। पहले भी इन फोन्स के कई फीचर्स लीक हुए थे। इनमें डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग स्पेक्स शामिल हैं। ये अपकमिंग फोन्स OnePlus Ace 3 और OnePlus Ace 3 Pro के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च होंगे।

    वनप्लस चीन के हेड लुइस ली ने वीबो पर एक पोस्ट किया है उसके मुताबिक OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro दिसंबर में चीन में लॉन्च होंगे। फिलहाल लॉन्च के लिए निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, प्रो वेरिएंट में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है।

    कंपनी एग्जीक्यूटिव की ओर से एक और पोस्ट में बताया गया है कि OnePlus Ace 5 को Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपटीटर्स की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस का संकेत देते हुए ली ने दावा किया कि 'वनप्लस ने 8Gen3 को Snapdragon 8 Extreme Edition के लेवल तक एडजस्ट कर दिया है।

    आपको बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक OnePlus Ace 5 लाइनअप की ग्लोबल लॉन्चिंग जनवरी 2025 में की जाएगी। OnePlus Ace 5 भारत सहित चीन के बाहर के बाजारों में OnePlus 13R मॉनीकर के साथ लॉन्च हो सकता है।

    खबरें और भी

    OnePlus Ace 5 Series के संभावित फीचर्स

    लीक्स से मिली जानकारी के मुताबिक वनप्लस ऐस 5 सीरीज हैंडसेट्स में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ BOE के X2 8T LTPO डिस्प्ले होने की उम्मीद है। बेस वेरिएंट में 6.78-इंच की स्क्रीन हो सकती है। कहा जा रहा है कि फोन अलर्ट स्लाइडर से लैस होंगे और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी इनमें दिया जाएगा।

    OnePlus Ace 5 में 6,300mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं, प्रो वेरिएंट 6,500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। फोटोग्राफी के लिए, हैंडसेट्स में 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा होने की संभावना है। वहीं, बेस वर्जन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर हो सकता है। OnePlus's Ace 5 series के फोन में मेटल मिडिल फ्रेम और सिरेमिक बैक पैनल मिलने की उम्मीद है। उम्मीद है कि इनमें OnePlus Ace 3 मॉडल्स जैसा ही कैमरा मॉड्यूल डिजाइन मिलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक अपकमिंग हैंडसेट्स में 24GB तक रैम दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Realme ने लॉन्च किया ये नया फोन, कीमत 20 हजार से कम, 6,000mAh की बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन से है लैस