Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OnePlus Nord CE4: 5,500mAh बैटरी और Snapdragon 7 Gen 3 के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस का नया फोन, चेक करें ऑफर्स

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 07:22 PM (IST)

    OnePlus ने भारत में सीई सीरीज के तहत एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। OnePlus Nord CE4 के नाम से लॉन्च किए गए इस फोन में 5500 mAh की बैटरी और परफॉर ...और पढ़ें

    OnePlus Nord CE4 लॉन्च हो गया है।
    OnePlus Nord CE4 लॉन्च हो गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus ने भारत में सीई सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। OnePlus Nord CE4 के नाम से लॉन्च किए गए इस फोन में 5,500 mAh की बैटरी और परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। फोन को Dark Chrome और Celadon Marble कलर में पेश किया गया है। लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर रन करता है। 

    कीमत और स्टोरेज वेरिएंट

    फोन को दो स्टोरेज विकल्पों के साथ लाया गया है। 8GB + 128 GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 24,999 रुपये है तो 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन के लिए 4 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। 5 अप्रैल तक खरीदने वालों को 1,500 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट चुनिंदा बैंक पर ही मिलेगा।

    OnePlus Nord CE4 स्पेसिफिकेशन 

    डिस्प्ले: फोन में 6.7 inch की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजॉल्यूशन 2412×1080 (FHD+) पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 20.1:9 है। डिस्प्ले 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

    प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm तकनीक पर काम करने वाला ऑक्टाकोर Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसको Adreno 720 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है।

    बैटरी: फोन में पावर के लिए 5,500mAh की बैटरी 100 वॉट सुपरवूक चार्जिंग के साथ दी गई है। फोन 1-100 प्रतिशत महज 26 मिनट में ही चार्ज हो सकता है।

    कैमरा: बैक पैनल पर 50MP Sony LYT600 (F/1.8) प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है। 

    कनेक्टिविटी: फोन को IP54 की रेटिंग मिली हुई है। इसमें USB Type-C 2.0, ब्लूटूथ 5.4 और 5GHz dual-band Wi-Fi जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

    ये भी पढ़ें- White Goods: क्या होते हैं व्हाइट गुड्स और ब्राउन गुड्स, रोजाना इस्तेमाल करने वाले भी नहीं जानते होंगे मतलब