Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OnePlus लाया स्टाइलिश स्मार्टवॉच, सिंगल चार्ज में चलेगी 16 दिन; महज इतनी है कीमत

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 01:30 PM (GMT+05:30)

    Oneplus watch 3 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गई है। इसमें फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए कई हेल्थ फीचर दिए गए हैं। कुछ को अपग्रेड किया गया है तो कुछ फीचर एक ...और पढ़ें

    OnePlus ने ग्लोबल मार्केट में OnePlus Watch 3 लॉन्च की है।
    OnePlus ने ग्लोबल मार्केट में OnePlus Watch 3 लॉन्च की है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus ने ग्लोबल मार्केट में OnePlus Watch 3 स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। लेटेस्ट वॉच 1.5 इंच की एमोलेड LTPO डिस्प्ले के साथ आई है। पिछली वॉच की तुलना में इसमें ज्यादा ब्राइटनेस मिलती है। इसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है, तो कुछ को अपग्रेड किया गया है। इसकी कीमत कितनी है और इसमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।

    डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

    स्मार्टवॉच में एकदम नया रोटेटिंग क्राउन दिया गया है। एमराल्ड टाइटेनियम वॉच में सिल्वर टाइटेनियम बेजेल और स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ-साथ स्टेनलेस स्टील बकल के साथ ग्रीन कलर का फ्लोरोरबर स्ट्रेप भी है। एमराल्ड टाइटेनियम फिनिश प्रकृति से इंस्पायर्ड है। OnePlus Watch 3 को मिल्ट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिली हुई है। पानी-धूल से सेफ्टी के लिए वॉच IP68 की रेटिंग से लैस है। इसमें 100+ स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

    हेल्थ फीचर्स

    इसमें कलाई का तापमान मेजर करने के लिए नया टेंपरेचर सेंसर और 8-चेनल ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। इसमें 16-चैनल ब्लड ऑक्सीजन सेंसर है। ऊंची इमारतों वाले इलाके में बेहतर जीपीएस मैप्स के लिए ‘सर्कुलर पोलराइज्ड एंटीना’ के साथ एक नया जीपीएस भी है। इसमें एक EKG ऑप्शन भी है जो 2025 की दूसरी तिमाही में यूरोप में आएगा।

    बैटरी और चार्जिंग की सुविधा

    स्मार्टवॉच में 631mAh की बैटरी लगाई गई है, जिसके बारे में दावा है कि सिंगल चार्ज में 120 घंटे की बैटरी लाइफ निकाल सकती है। पावर सेवर मोड में इसका बैटरी बैकअप 16 दिन तक का हो सकता है। वॉच 3 वूक फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। केवल 10 मिनट की क्विक चार्जिंग में यह कई घंटे चल सकती है। Watch 3 को OHealth ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    प्राइस और अवेलेबिलिटी

    वनप्लस वॉच 3 एमराल्ड टाइटेनियम और ओब्सीडियन टाइटेनियम कलर्स में आई है। इसकी कीमत 329.99 डॉलर (लगभग 28,690 रुपये) है, जो कि पिछले मॉडल से 30 अमेरिकी डॉलर ज्यादा है। यूरोप में इसकी कीमत 299 यूरो (312 अमेरिकी डॉलर / 27,170 रुपये) है।

    यह अमेरिका और यूरोप में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 25 फरवरी से इसकी सेल लाइव होगी। भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि इसे जल्द भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- फोन का बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे हैकर्स, Android 16 में मिलेगा तगड़ा सिक्योरिटी फीचर