यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oppo Find X भारत में हुआ लॉन्च, आइफोन X से भी दमदार फीचर से है लैस
Oppo Find X को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, इसे 3 अगस्त से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है ...और पढ़ें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपना अत्याधुनिक स्मार्टफोन Oppo Find X को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को जून में पेरिस में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को अब तक का सबसे अत्याधुनिक फीचर वाला स्मार्टफोन माना जा रहा है। इस स्मार्टफोन में एक खास तरह का सेल्फी कैमरा और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
Oppo Find X कीमत और उपलब्धता
इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन ग्लेशियर ब्लू और बोरोडेक्स रेड कलर में लॉन्च किया गया है। इस फोन को यूजर्स 3 अगस्त से फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 59,990 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो इसके साथ 3,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर दिया जा रहा है।
Oppo Find X- 93.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसे बहुत ही अत्याधुनिक तकनीक के साथ बनाया गया है। साथ ही इसकी स्क्रीन में कोई नॉच फीचर नहीं दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.8 प्रतिशत होगा, जो अब तक लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन से ज्यादा है। इसके चारों तरफ के एज को काफी कम किया गया है और पूरा स्क्रीन इस्तेमाल किया गया है। बस नीचे की तरफ पतला बेजल दिया गया है। फोन दो कलर ऑप्शन ग्लेशियर ब्लू और बोरडॉक्स रेड में उतारा गया है। फोन एल्युमिनियम बॉडी के साथ आता है। इस फोन का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए वीवो Nex और Nex S से हो सकता है।
.jpg)
Oppo Find X- स्पेसिफिकेशन्स
फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच का ड्यूल कर्व्ड एज-टू-एज एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। इसका लुक काफी हद तक सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S9 से मिलता है। फोन स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट प्रोसेसर पर रन करता है। वहीं, फोन में 8 जीबी रैम दी गई है और 256 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दी गई है। लम्बोर्गिनी एडिशन में 512 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन में एप्पल आइफोन एक्स की तरह ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस 3D फेसियल रिकॉग्निशन फीचर दिया गया है।
खबरें और भी
.jpg)
Oppo Find X- खास तरह का कैमरा
इस स्मार्टफोन में एक खास किस्म का 3D स्टील्थ सेल्फी कैमरा दिया गया है। जो बैक पैनल में छुपा होता है। जब आप फोन को अनलॉक करते हैं तो कैमरा ऊपर के हिस्से से पॉप-अप के साथ सामने आता है और फोन अनलॉक करता है। इससे पहले वीवो Nex और Nex S में भी पॉप-अप कैमरा दिया गया था, लेकिन ओप्पो Find X का कैमरा कई मायनों में उससे अलग है। इसके कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और इयरपीस स्पीकर भी लगा होता है। जब कैमरा बंद होता हो तो पता नहीं चलता है कि इसमें पॉप-कैमरा दिया गया है। फोन में 25 मेगापिक्सल का 3D स्टील्थ सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, बैक साइड में 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।
.jpg)
Oppo Find X- फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस
फोन को चार्ज करने के लिए VOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 3730 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस फोन को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में केवल 35 मिनट का समय लगेगा।
Iphone X के फीचर्स
एप्पल के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। फिलहाल यह स्मार्टफोन दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में शुमार है। इस फोन में 5.8 इंच का एज-टू-एज OLED सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2436×1125 है। साथ ही पिक्सल डेनसिटी 458ppi है। यह फोन M11 मोशन को-प्रोसेसर के साथ A11 बायोनिक 64-बिट चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका एक सेंसर f/1.8 अपर्चर और वाइड एंगल के साथ 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर है। इसके रियर कैमरे के साथ क्वाड-एलईडी ट्रूटोन फ्लैश दिया गया है। इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो f/2.2 अपर्चर, पोट्रेट मोड और नए पोट्रेट लाइटनिंग फीचर से लैस है।