Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oppo Pad Neo: 8000mAh बैटरी और 33W SuperVOOC चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ नया टैबलेट, चेक करें कीमत

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 11:10 AM (IST)

    ओप्पो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए Oppo Pad Neo लॉन्च किया है। ओप्पो का यह डिवाइस मलेशिया में लॉन्च हुआ ...और पढ़ें

    ओप्पो ने लॉन्च किया नया टैबलेट Oppo Pad Neo, चेक करें कीमत
    ओप्पो ने लॉन्च किया नया टैबलेट Oppo Pad Neo, चेक करें कीमत

    HighLights

    1. Pad Neo को Helio G99 चिपसेट के साथ लाया गया है।
    2. Pad Neo को 11.35-inch के LCD पैनल के साथ लाया गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए Oppo Pad Neo लॉन्च किया है। ओप्पो का यह डिवाइस मलेशिया में लॉन्च हुआ है। इसी के साथ मलेशिया इस प्रोडक्ट के लॉन्चिंग का पहला मार्केट बन गया है। आइए जल्दी से Oppo Pad Neo के स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर डिटेल चेक कर लें-

    Oppo Pad Neo के फीचर्स

    चिपसेट- Pad Neo को Helio G99 चिपसेट के साथ लाया गया है। Oppo Pad Neo को कंपनी 6 GB / 8 GB of LPDDR4x RAM और 128 GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लेकर आई है।

    डिस्प्ले- Oppo Pad Neo को कंपनी ने 11.35-inch के LCD पैनल के साथ पेश किया है। डिवाइस का डिस्प्ले 2.4K रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। ओप्पो के 538 ग्राम वजन वाले इस पैड में 400 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

    बैटरी-Oppo Pad Neo को 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। डिवाइस की बैटरी 33W SuperVOOC चार्जिंग के साथ लाया गया है।

    कैमरा- ओप्पो अपने नए टैबलेट में 8MP बैक कैमरा ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ ऑफर करता है। इसके साथ ही डिवाइस में 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

    टैबलेट को कंपनी ने Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर के साथ पेश किया है। टैबलेट में सिम सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS, और UBS-C port की सुविधा मिलती है।

    ये भी पढ़ेंः CES 2024: बिना केबल के हवा में चार्ज होगा Smartphone, Infinix की तीनों नई टेक्नोलॉजी हैं कमाल

    Oppo Pad Neo की कीमत

    Oppo Pad Neo को कंपनी ने Wi-Fi only और LTE वर्जन में पेश किया है। 6GB+128GB (Wi-Fi) वर्जन की कीमत RM 1,199 (करीब 258 डॉलर) और 8GB+128GB (LTE) वर्जन की कीमत RM 1,399 (करीब 301 डॉलर) रखी गई है। कंपनी इस टैबलेट के साथ पैड नियो स्मार्ट केस भी ऑफर कर रही है।

    खबरें और भी