Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Poco C61: 5000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ लॉन्च हुआ पोको फोन, 7000 रुपये से कम में खरीद सकेंगे डिवाइस

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 12:18 PM (IST)

    पोको ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। पोको ने नया फोन Poco C61 नाम से पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने 5000mAh बैटरी और टाइप ...और पढ़ें

    Poco C61: 5000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ लॉन्च हुआ पोको फोन
    Poco C61: 5000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ लॉन्च हुआ पोको फोन

    HighLights

    1. पोको फोन की पहली सेल 28 मार्च को लाइव होगी।
    2. Poco C61 को तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Poco C61 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

    अगर आप भी एक नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पोको फोन के स्पेक्स और कीमत को लेकर जानकारियां चेक कर सकते हैं-

    Poco C61 के स्पेक्स

    प्रोसेसर- पोको फोन को कंपनी ने Helio G36 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है।

    डिस्प्ले और डिजाइन- पोको फोन को कंपनी ने 6.71 इंच 90hz HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया है। पोको फोन Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ लाया गया है।

    यह डिवाइस प्रीमियम ग्लास बैक और स्टीलर व्यू के साथ रेडिएंट रिंग डिजाइन के साथ लाया गया है।

    रैम और स्टोरेज- पोको फोन को कंपनी ने 6GB रैम के साथ पेश किया है। अच्छी बात ये है कि डिवाइस 6GB टर्बो रैम के साथ लाया गया है।

    फोन को 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ खरीद सकते हैं।

    कैमरा- पोको फोन को कंपनी ने 8MP Rear Camera के साथ पेश किया है। सेल्फी के लिए फोन 5MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया है।

    बैटरी और चार्जिंग- पोको फोन को कंपनी ने 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया है। डिवाइस टाइप सी चार्जर के साथ लाया गया है।

    कलर ऑप्शन- पोको फोन को तीन कलर ऑप्शन Ethereal Blue, Diamond Dust Black और Mystical Green में खरीद सकते हैं।

    Poco C61 की कीमत

    पोको का यह फोन दो वेरिएंट में लाया गया है। बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 7499 रुपये में लॉन्च हुआ है। 

    टॉप वेरिएंट 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ 8499 रुपये में लॉन्च किया गया है।

    ये भी पढ़ेंः Poco X6 Neo: 108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पोको का तगड़ा फोन, फटाफट चेक करें दाम

    कब लाइव होगी पहली सेल

    पोको फोन की पहली सेल 28 मार्च 2024 को लाइव होने जा रही है। पहली सेल में ग्राहक पोको फोन को सस्ते में खरीद सकेंगे।

    फोन की खरीदारी बैंक ऑफर्स के साथ 6999 रुपये शुरुआती दाम पर की जा सकेगी। फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।