विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सस्ती कीमत में 5G स्मार्टफोन लॉन्च करके POCO ने दिया भारतीय यूजर्स को शानदार तोहफा, कम कीमत में मिलते हैं तगड़े स्पेक्स

By Jagran News Edited By: Yogesh Singh
Published: Fri, 22 Dec 2023 01:39 PM (IST)

पोको ने भारतीय ग्राहकों को नई साल से पहले एक शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में ...और पढ़ें

यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है।
यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है।

HighLights

  1. इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर दिया गया है।
  2. 5000 एमएएच की बड़ी मिलती है।
  3. यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको ने ऐसे यूजर्स के लिए एक शानदार फोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। जिनको कम कीमत में अधिक फीचर्स वाले फोन की तलाश होती है। कंपनी POCO M6 5G के नाम से इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन्स ऑफर किए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

बजट रेंज में है फोन की कीमत

लेटेस्ट स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये निर्धारित की गई है। 6GB रैम +128GB को 11,499 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपये में उतारा गया है।

इसके लिए 26 दिसंबर दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू होगी। डिवाइस को गैलेक्टिक ब्लैक और ओरियन ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। प्रीमियम स्काई डिजाइन वाले इस फोन कई तरह के बैंक ऑफर्स भी दिए जाएंगे। इस फोन की खरीद पर 50GB एडिशनल डेटा एयरटेल प्रीपेड के साथ प्राप्त कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें- अब iPhone का ये फीचर Android में भी मचाएगा धमाल, जानिए क्यों है इतना खास

POCO M6 5G के स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर- धाकड़ परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस प्रोसेसर प्रदान किया गया है।

स्टोरेज- इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में सेल शुरू होने के बाद लिया जा सकेगा। जिसमें 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम- इसमें एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। कंपनी तीन साल तक के सिक्योरिटी अपडेट और दो साल के एंड्रॉइड अपडेट देने का वादा किया है।

डिस्प्ले- 6.74 इंच की डिस्प्ले के साथ लाया गया ये फोन 90 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

बैटरी- फोन को पावर देने के लिए 18 वॉट की तेज चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है।

कैमरा- फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्रमुख कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

कनेक्टिविटी- फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ v5.3, वाई-फाई और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है।

ये भी पढ़ें- रजनीकांत स्टाइल में iPhone ने बचाई इजरायल सिपाही की जान, यहां जाने जरूरी डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।