Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Poco M6 Plus 5G भारत में हुआ लॉन्च, 12 हजार रुपये से कम में खरीद सकेंगे फोन

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 04:49 PM (IST)

    पोको ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एम सीरीज में नया पोको फोन Poco M6 Plus 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी दो वेरिएंट में लाई है। पोको फोन को ती ...और पढ़ें

    Poco M6 Plus 5G फोन 12 हजार रुपये से कम में खरीदने का मिलेगा मौका
    Poco M6 Plus 5G फोन 12 हजार रुपये से कम में खरीदने का मिलेगा मौका

    HighLights

    1. नए पोको फोन की पहली सेल 5 अगस्त 2024 को लाइव होगी।
    2. पोको फोन को तीन कलर ऑप्शन में खरीदने का मौका मिलेगा।
    3. फोन की खरीदारी शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से की जा सकेगी।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Poco M6 Plus 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी 108MP कैमरा के साथ लाई है। पोको का यह फोन तीन कलर ऑप्शन Graphite Black, Misty Lavender और Ice Silver में लाया गया है। फोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शोकेस किया गया है। ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो फोन को वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। पोको फोन लॉन्च होने के साथ इसकी कीमत और स्पेक्स को लेकर सारी डिटेल्स साफ हो गई हैं।आइए जल्दी से पोको के नए फोन के स्पेक्स, कीमत और सेल डिटेल्स पर एक नजर डाल लें-

    Poco M6 Plus 5G के स्पेक्स

    परफॉर्मेंस

    पोको फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। फोन के 8-कोर प्रोसेसर में 2.3GHz क्लॉक स्पीड वाले दो Cortex-A78 कोर तथा 1.95GHz क्लॉक स्पीड वाले 6 Arm Cortex-A55 कोर हैं।

    डिस्प्ले

    पोको फोन 6.79-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले और 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आताहै। फोन 120hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और कोर्निंग गोरिल्ला 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है।

    रैम और स्टोरेज

    POCO M6 Plus 5G फोन 6GB/8GB रैम ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च हुआ है। फोन 8GB वर्चुअल रैम के साथ आता है। फोन 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लाया गया है।

    बैटरी

    फोन 5,030mAh बैटरी के साथ लाया गया है। फोन फास्ट चार्जिंग के लिए 33W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लाया गया है।

    कैमरा

    पोको फोन को कंपनी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाती है। फोन 108MP मेन कैमरा के साथ लाती है। फोन में 2MP Macro लेंस और सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

    ये भी पढ़ेंः Motorola Edge 50 Launched: 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटोरोला फोन, चेक करें दाम

    Poco M6 Plus 5G की कीमत

    पोको फोन को कंपनी दो वेरिएंट 6GB+128GB और 8GB+128GB में लेकर आई है-

    • 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है
    • 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है

    Poco M6 Plus 5G की पहली सेल

    पोको फोन की पहली सेल 5 अगस्त, दोपहर 12 बजे लाइव होगी। फोन की खरीदारी सेल में फ्लिपकार्ट से की जा सकेगी। डिस्काउंट के बाद फोन को और कम में खरीदा जा सकेगा। पोको फोन को SBI, HDFC, and ICICI Bank Card के साथ 1000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकेंगे।

    6GB+128GB वेरिएंट पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। यानी पोको फोन को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा।