यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
realme P1 Series में लॉन्च हुए दो नए Smartphone, खूबियों के साथ कीमत जान कर रह जाएंगे दंग
रियलमी ने अपने ग्राहकों के लिए realme P1 Series में दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। realme P1 5G को कंपनी MediaTek Dimensity 7050 5G चिपसेट के साथ लेकर ...और पढ़ें

HighLights
- realme P1 5G फोन Phoenix Red और Peacock Green कलर में लाया गया है।
- realme P1 5G फोन Phoenix Red और Parrot Blue कलर में लाया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रियलमी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए realme P1 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन realme P1 5G और realme P1 Pro 5G लॉन्च किए हैं।
रियलमी के ये दोनों ही फोन फास्टेस्ट चिपसेट से लैस हैं। अच्छी बात ये है कि फोन की शुरुआती कीमत भी 15 हजार रुपये से कम है। आइए जल्दी से फोन के की स्पेक्स और कीमत, सेल डिटेल्स चेक कर लें-
realme P1 5G
.jpg)
- realme P1 5G को कंपनी MediaTek Dimensity 7050 5G चिपसेट के साथ लेकर आई है।
- फोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 6.67 इंच Full HD+ Display के साथ आता है।
- फोन को 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है।
- इस फोन को दो कलर ऑप्शन Phoenix Red और Peacock Green में खरीद सकते हैं।
- यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट है।
- realme P1 5G फोन 5000mAh बैटरी और 45W SuperVooc चार्ज के साथ आता है।
- फोन 50MP + 2MP बैक और 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
realme P1 Pro 5G
.jpg)
इस सीरीज के प्रो वेरिएंट को कंपनी ने 20 हजार रुपये में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया है।
- realme P1 Pro 5G को कंपनी Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ लेकर आई है।
- फोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।
- फोन को 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है।
- इस फोन को दो कलर ऑप्शन Phoenix Red और Parrot Blue में खरीद सकते हैं।
- यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट है।
- realme P1 Pro 5G फोन 5000mAh बैटरी और 45W SuperVooc चार्ज के साथ आता है।
ये भी पढ़ेंः 6000mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आ रहा Vivo T3x 5G, दाम 15 हजार रुपये से भी कम
realme P1 Series की कीमत
realme P1 5G
- realme P1 5G को कंपनी ने 6GB Ram+128GB स्टोरेज के साथ 15,999 रुपये में लॉन्च किया है।
- realme P1 5G का 8GB Ram+256GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
realme P1 Pro 5G
- realme P1 Pro 5G को कंपनी ने 8GB Ram+128GB स्टोरेज के साथ 21,999 रुपये में लॉन्च किया है।
- realme P1 Pro 5G का 8GB Ram+256GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
फोन को सेल में सस्ते में खरीद सकते हैं। डिस्काउंट के बाद realme P1 Series की कीमत 6GB Ram+128GB वेरिएंट के लिए 14999 रुपये और 8GB Ram+256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 16,999 हो जाएगी।
खबरें और भी
बैंक ऑफर के साथ realme P1 Pro 5G पर 2000 रुपये की छूट मिलेगी। बैंक कार्ड के साथ realme P1 Pro 5G फोन 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
कब लाइव होगी अर्ली बर्ड सेल
Realme P1 5G की अर्ली बर्ड सेल की बात करें तो ग्राहक आज यानी 15 अप्रैल 2024 को शाम 6 बजे से फोन खरीद सकते हैं। नए फोन की यह सेल दो घंटे यानी रात 8 बजे तक ही चलेगी। वहीं, realme P1 Pro 5G की सेल 22 अप्रैल 2024 को शाम 6 बजे होगी।
कहां से खरीदें फोन
रियलमी के नए फोन की खरीदारी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा, फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट realme.com से भी खरीद सकते हैं।