Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Redmi 13C: 8GB रैम 50MP कैमरा के साथ रेडमी का नया सस्ता फोन लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 03:26 PM (GMT+05:30)

    Redmi 13C Smartphone Launched Redmi 13C में 90Hz रिफ्रेश रेट और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.74-इंच LCD डिस्प्ले है। Redmi 13C नाइजीरिया में खरीदने के लिए उ ...और पढ़ें

    Redmi 13C में 90Hz रिफ्रेश रेट और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.74-इंच LCD डिस्प्ले है।
    Redmi 13C में 90Hz रिफ्रेश रेट और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.74-इंच LCD डिस्प्ले है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में एक नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन - Redmi 13C पेश किया है। Redmi 13C ने नाइजीरिया में अपनी शुरुआत की और यह Redmi 12C का सक्सेजर वेरिएंट है जिसका इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था।

    Redmi 13C, POCO C65 के समान है जिसे इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। Redmi 13C में 90Hz रिफ्रेश रेट और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.74-इंच LCD डिस्प्ले है। आइए लॉन्च हुए नए फोन के फीचर और स्पेक्स पर डिटेल से नजर डालते हैं।

    Redmi 13C की कीमत

    Redmi 13C की कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए नाइजीरियाई नायरा 98,100 (लगभग 10,200 रुपये) है। हैंडसेट 6GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट में भी आता है, जिनकी कीमत नाइजीरियाई नायरा 108,100 (लगभग 11,200 रुपये) और नाइजीरियाई नायरा 121,100 (लगभग 12,500 रुपये) है।

    इंडियन मार्केट में जल्द करेगा एंट्री

    Redmi 13C नाइजीरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले हफ्तों में इसे अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन ने पहले ही भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन को मंजूरी दे दी है, इसलिए भारत में इसे बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: इस दिन लॉन्च होंगे Honor 100 Series और OPPO Reno 11 स्मार्टफोन, इन खास फीचर्स से होंगे लैस

    Redmi 13C के फीचर्स

    फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.74-इंच LCD डिस्प्ले है। स्मार्टफोन एक ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए हैंडसेट 8MP के फ्रंट सेल्फी कैमरा से लैस है।

    Redmi 13C 5000mAh बैटरी से लैस आता है । यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट पर 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी रिटेल बॉक्स में 10W चार्जर बंडल कर रही है। यह माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए एक्सपेंडेबल स्टोरेज को भी सपोर्ट करता है।

    ये भी पढ़ें: Honor X50i Plus: 108MP कैमरा 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ हॉनर का नया फोन, बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स