Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ हुए लॉन्च: चेक करें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 12:01 AM (IST)

    Samsung ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें S26, S26+ और S26 Ultra शामिल हैं। कंपनी ने परफॉर्मेंस पर विशेष ध्यान दिया है। Galaxy S26 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Galaxy S26, Galaxy S26+, और Galaxy S26 Ultra लॉन्च किए हैं। तीनों स्मार्टफोन के डिजाइन में कंपनी ने चेंज नहीं किए हैं, ये पिछले साल की तरह ही हैं। गैलेक्सी एस26 सीरीज में कंपनी ने परफॉर्मेंस पर ज्यादा फोकस किया है। यहां हम आपको इस सीरीज के Galaxy S26 और Galaxy S26+ स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

    Galaxy S26 और Galaxy S26+ की खूबियां

    सैमसंग के Galaxy S26 और S26+ स्मार्टफोन के फीचर और बेसिक स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे हैं। दोनों स्मार्टफोन की डिस्प्ले और बैटरी साइज में अंतर है। सैमसंग ने इन दोनों स्मार्टफोन में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया है, जो अडेप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट (1–120Hz) और Vision Booster टेक्नोलॉजी ऑफर करता है। सैमसंग के Galaxy S26 स्मार्टफोन में 6.3-इंच का FHD+ स्क्रीन और S26+ मॉडल में 6.7-इंच का QHD+ डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

    WhatsApp Image 2026-02-25 at 4.53.40 PM

    सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में इन दोनों फोन को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। भारत में इन दोनों फोन को Exynos 2600 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इन दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का फोन में 50MP का वाइड लेंस मिलता है, जो 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो 3x ऑप्टिकल जूम वाला कैमरा लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    WhatsApp Image 2026-02-25 at 4.53.41 PM

    सैमसंग के ये स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज के ऑप्शन में आएंगे। बैटरी की बात करें तो S26 में 4,300mAh की बैटरी और प्लस वेरिएंट में 4,900mAh की बैटरी देखने के मिलेगी। इसके साथ ही प्लस वेरिएंट 45W चार्जिंग और स्टेंडर्ड S26 में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही दोनों फोन में वायरलेस चार्ज की सुविधा भी मिलेगी।

    खबरें और भी

    सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस One UI 8.5 पर रन करेंगे। सैमसंग का कहना है कि इन फोन्स को 7 साल तक सिक्योरिटी और एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे।

    Galaxy S26 और S26+ की कीमत

    Samsung की लेटेस्ट Galaxy S26 सीरीज की प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। Samsung Galaxy S26 को कंपनी ने भारत में 87,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। वहीं, Galaxy S26+ को 1,19,999 रुपये की स्टार्टिंग प्राइस में लाया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी लिमिटेड टाइम ऑफर दे रही है। इसमें 256 जीबी खरीदने वाले यूजर्स को 512जीबी वाला वेरिएंट दिया जाएगा।

    Galaxy S26 सीरीज के फोन कोबाल्ट वॉयलेट, व्हाइट, ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी पिंक गोल्ड और सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन में भी इन्हें लॉन्च किया है, जिन्हें सिर्फ सैमसंग की ऑफिशियल वेब साइट से खरीदा जा सकेगा। इन स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- दुनिया का पहला प्राइवेसी डिस्प्ले वाला Samsung का Galaxy S26 Ultra लॉन्च, स्नैपड्रैगन चिपसेट और 200MP कैमरा भी