यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 6 Launch: 12GB रैम और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का धाकड़ फोल्डेबल फोन, मिलेंगे कई धमाकेदार फीचर्स
सैमसंग ने अपने सलाना इवेंट Samsung unpacked July 2024 में अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Galaxy Z Fold 6 ने आज यानी 10 जुलाई को ...और पढ़ें

HighLights
- Samsung Galaxy Z Fold 6 को लॉन्च कर दिया गया है।
- इस डिवाइस में कुल 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
- Galaxy Z Fold 6 को 3 स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाना है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग फैन के लिए बड़ी खुशखबरी! कंपनी ने अपने नेक्स्ट जनरेशन के फोल्डेबल फोन यानी Samsung Galaxy Z Fold 6 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने सालाना इवेंट Samsung unpacked July 2024 में इस डिवाइस को लॉन्च किया है। इसके अलावा गैलेक्सी फ्लिप, Galaxy Watch 7 और Galaxy Watch 7 Ultra को भी लॉन्च किया है।
इस इवेंट को पेरिस में शाम 6:30 बजे आयोजित किया गया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी इस इवेंट को लाइव किया है। आइये जानते हैं कि Samsung Galaxy Z Fold 6 में क्या कुछ खास है।
Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत
- Samsung Galaxy Z Fold 6 को तीन स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
- Galaxy Z Flip 6 की तरह Galaxy Z Fold 6 की भी प्री बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है।
| स्टोरेज | कीमत |
| 12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज | 164999 रुपये |
| 12GB रैम + 512GB इंटरनल स्टोरेज | 176999 रुपये |
| 12GB रैम+1TB इंटरनल स्टोरेज | 200999 रुपये( सिंगल कलर ऑप्शन) |
यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy Ring Launch: सैमसंग ने लॉन्च की टाइटेनियम से बनी स्मार्टरिंग, कीमत और फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश
Samsung Galaxy Z Fold 6 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- इस फोन में आपको दो डिस्प्ले मिलेंगे। फोन का मेन डिस्प्ले 7.6-inch QXGA+ डॉयनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके कवर डिस्प्ले की बात करें तो ये 6.3-inch HD+डॉयनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है और इसमें भी 120Hz एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है।
खबरें और भी
प्रोसेसर - इस डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसमे 12GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा गया है।
स्टोरेज - इस डिवाइस में तीन स्टोरेज ऑप्शन मिल रहे हैं, जिसमें 12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज, 12GB रैम + 512GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB रैम+1TB इंटरनल स्टोरेज शामिल है।

कैमरा- इस फोल्ड फोन में कुल 5 कैमरे दिए गए है। रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS के साथ 50MP वाइड एंगल कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
फ्रंट कैमरा- फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें कवर डिस्प्ले में 10MP सेल्फी कैमरा और इंटरनल डिस्प्ले में 4MP Under डिस्प्ले कैमरा है।
बैटरी- इस डिवाइस में 4,400mAh की डुअल बैटरी मिलती है, जिसे फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 तकनीकी के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें 25W का एडेप्टर मिल रहा है।