Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Spotify ने भारत में भी शुरू की सर्विस, फ्री में ले सकेंगे ऑनलाइन म्यूजिक का आनंद

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Wed, 27 Feb 2019 06:08 PM (IST)

    इस लोकप्रिय ऐप को हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S10 सीरीज के स्मार्टफोन्स में स्पॉट किया गया है ...और पढ़ें

    Spotify ने भारत में भी शुरू की सर्विस, फ्री में ले सकेंगे ऑनलाइन म्यूजिक का आनंद
    Spotify ने भारत में भी शुरू की सर्विस, फ्री में ले सकेंगे ऑनलाइन म्यूजिक का आनंद

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दुनिया की जानी-मानी ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify ने भारत में भी अपनी सेवा शुरू कर दी है। इस लोकप्रिय ऐप को हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S10 सीरीज के स्मार्टफोन्स में स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को 6 मार्च से भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस म्यूजिक ऐप Spotify की प्रीमियम सेवा 119 रुपये प्रति महीने से शुरू हो रही है। इसके अलावा अगर आप चाहे तो इसके लिए डेली सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं। डेली सब्सक्रिप्शन के लिए आपको 13 रुपये का भुगतान करना होगा। इस ऑनलाइन म्यूजिक ऐप का मुकाबला JioSaavn Wynk Amazon Prime जैसे ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप से होगा।

    Spotify म्यूजिक ऐप के फीचर्स

    इस ऐप के फीचर्स की बात करें तो इसमे आपको पर्सनलाइज्ड प्लेलिस्ट और रेकोमेंडेशन्स के साथ ही डिवाइस में पहले से ही उपलब्ध म्यूजिक को एक्सेस करने का भी फायदा मिलेगा। आप इस ऐप के जरिए अपने प्ले लिस्ट को भी शेयर कर सकेंगे। साथ ही आप बैकग्राउंड प्ले की फैसिलिटी भी ले सकते हैं। प्रीमियम यूजर्स को ऑफलाइन और एड-फ्री म्यूजिक हाई क्वालिटी में एक्सेस करने को मिलेगा। आप इस म्यूजिक ऐप का प्रीमियम फ्री ट्रायल 30 दिनों के लिए ले सकते हैं। सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Spotify के CEO डेनिएल एक के मुताबिक, भारत म्यूजिक के मामले में एक समृद्ध देश है, इसलिए हम इस भारतीय बाजार में इस कस्टम म्यूजिक को लॉन्च कर रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर 96 मिलियन यानी कि 9.6 करोड़ से ज्यादा गाने उपलब्ध है। Spotify ऐप पर भारत में बॉलीवुड गाने, रीजनल कंटेंट जैसे की मलयालम आदि भाषाओं में गाने उपलब्ध होंगे।

    Spotify को सबसे ज्यादा चुनौती भारतीय बाजार में पहले से ही मौजूद अन्य ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप से होगा। Spotify के दुनियाभर में 207 मिलियन यानी की करीब 20 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। कंपनी के दावों के मुताबिक इस ऐप पर हर रोज 30 हजार से ज्यादा गाने जोड़े जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Xiaomi Redmi Note 7 28 फरवरी को भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल

    MWC 2019 में OnePlus 5G स्मार्टफोन का दिखाया First Look, देखें कैसे दिखता है फोन

    ZTE ने लॉन्च किया Axon 10 Pro 5G और Blade V10 स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स