Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    32MP सेल्फी कैमरा और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Tecno का नया फोन, मिलेगा iPhone जैसा डिजाइन

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 03:44 PM (IST)

    Tecno Spark 20 Launched स्पार्क 20 में एलईडी फ्लैश के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा है जो तीन अलग-अलग लाइट मोड को सपोर्ट करता है। यह ...और पढ़ें

    स्पार्क 20 चार कलर ऑप्शन -ग्रेविटी ब्लैक, साइबर व्हाइट, नियॉन गोल्ड और मैजिक स्किन 2.0 में आता है।
    स्पार्क 20 चार कलर ऑप्शन -ग्रेविटी ब्लैक, साइबर व्हाइट, नियॉन गोल्ड और मैजिक स्किन 2.0 में आता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप एक प्रीमियम डिजाइन वाला नया बजट फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज टेक्नो ने अपना नया बजट फोन Tecno Spark 20 को पेश कर दिया है। फिलहाल कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

    स्मार्टफोन को टेक्नो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। आइए आपको लॉन्च हुए नए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से बताते हैं।

    Tecno Spark 20 की स्पेसिफिकेशन

    टेक्नो स्पार्क 20 में 6.56 इंच का एलसीडी पैनल है जो 720 x 1612 पिक्सल का एचडी+ रिज़ॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह एंड्रॉइड 13 पर चलता है, जो HiOS 13 UI पर बेस्ड है। ओएस डायनामिक पोर्ट फीचर्स के साथ आता है। स्पार्क 20 मीडियाटेक हेलियो G85 चिपसेट, 8 जीबी रैम और 5,000mAh की बैटरी से लैस है। डिवाइस 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है।

    ये भी पढ़ें: SIM Card New Rule: आज से बदल रहा है सिम खरीदने-बेचने का नया नियम, ये काम करने होंगे जरूरी

    Tecno Spark 20 के फीचर्स

    स्पार्क 20 में एलईडी फ्लैश के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा है जो तीन अलग-अलग लाइट मोड को सपोर्ट करता है। पीछे की तरफ, डिवाइस में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो एक एआई लेंस और एक एलईडी फ्लैश यूनिट से लैस है। स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    Tecno Spark 20 की कीमत

    यह डुअल स्टीरियो स्पीकर और ऑडियोफाइल्स के लिए 3.5 मिमी जैक के साथ आता है। स्पार्क 20 चार कलर ऑप्शन -ग्रेविटी ब्लैक, साइबर व्हाइट, नियॉन गोल्ड और मैजिक स्किन 2.0 में आता है। कंपनी ने अभी तक स्पार्क 20 की कीमत और उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है।

    खबरें और भी

    स्पार्क 20 सीरीज में स्पार्क 20C, स्पार्क 20 5G, स्पार्क 20 प्रो और स्पार्क 20 प्रो+ जैसे कई मॉडल शामिल हैं। 90Hz एलसीडी डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल कैमरे वाले 20C की घोषणा इस सप्ताह की शुरुआत में की गई थी।