Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tecno ने बजट रेंज में तीन स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा और नॉच फीचर के साथ किया लॉन्च

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Sat, 29 Sep 2018 08:04 AM (IST)

    Tecno ने Camon i सीरीज में तीन स्मार्टफोन्स Camon iAir 2+, Camon i2 और Camon i2X बजट रेंज में लॉन्च किया है ...और पढ़ें

    Tecno ने बजट रेंज में तीन स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा और नॉच फीचर के साथ किया लॉन्च
    Tecno ने बजट रेंज में तीन स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा और नॉच फीचर के साथ किया लॉन्च

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने Camon i सीरीज में तीन स्मार्टफोन्स Camon iAir 2+, Camon i2 और Camon i2X बजट रेंज में लॉन्च किया है। इन तीनों स्मार्टफोन्स को ड्यूल रियर कैमरा और डिस्प्ले नॉच फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कैमरे में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर दिया गया है। आइए, जानते हैं इन तीनों स्मार्टफोन्स की कीमत और फीचर्स के बारे में

    कीमत

    Techno Camon iAir 2+ को भारत में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को इस सीरीज में सबसे कम कीमत में लॉन्च किया गया है। Camon i2 की कीमत 10,499 रुपये और Camon i2X को 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इन तीनों ही स्मार्टफोन्स को आप बुधवार से देशभर के 35,000 से भी ज्यादा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ रिलायंस जियो यूजर्स को 2,250 रुपये का कैशबैक और 50GB डाटा ऑफर किया जा रहा है।

    Camon iAir 2+

    तीनों ही स्मार्टफोन्स ड्यूल VoLTE को सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही इनमें 3,750 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। तीनों ही फोन 6.2 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है जिसका असपेक्ट रेश्यो 19:9 दिया गया है। Camon iAir 2+ के डिस्पले का रेजोल्यूशन 720x1440 पिक्सल दिया गया है। साथ ही इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।

    कंपनी के दावे के मुताबिक डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 88 फीसद दी गई है। Camon iAir 2+ में मीडियाटेक क्वाडकोर MT6761 SoC (सिस्टम ऑन चिप) प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में 3,750 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    खबरें और भी

    फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। बात करते हैं कैमरे फीचर्स की तो इसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Camon i2

    Camon i2 में 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में 3,750 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के कैमरे फीचर्स की तो इसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। फोन के अन्य फीचर्स Camon iAir 2+ की तरह ही हैं।

    Camon i2X

    Camon i2X में 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में 3,750 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के कैमरे फीचर्स की तो इसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। फोन के अन्य फीचर्स Camon iAir 2+ की तरह ही हैं। 

    यह भी पढ़ें:

    Realme 2 Pro भारत में हुआ लॉन्च, शाओमी के स्मार्टफोन्स को मिलेगी चुनौती

    Xiaomi ने Mi Band 3, Mi TV समेत तीन स्मार्ट डिवाइस किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

    Realme 2 Pro रिव्यू: क्या यह मिड बजट रेंज में है एक बेहतर स्मार्टफोन?