Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tecno Pop 8 Launch: 6000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा 5000mAh बैटरी और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला टेक्नो का ये फोन, यहां जानें जरूरी डिटेल

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 07:30 PM (IST)

    Tecno ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नया बजट फोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत 6000 रुपये से कम है। इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी और 8GB तक रैम जैसे बहुत स ...और पढ़ें

    Tecno Pop 8 Launch: 6000 से कम कीमत में लॉन्च हुआ फोन
    Tecno Pop 8 Launch: 6000 से कम कीमत में लॉन्च हुआ फोन

    HighLights

    1. Tecno Pop 8 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है।
    2. इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी , 90Hz डिस्प्ले मिलता है।
    3. Tecno Pop 8 को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में बजट फोन लाने वाली कंपनियों में अपना नाम बना रही Tecno ने अपने लेटेस्ट बजट फोन को लॉन्च किया है। इसे Tecno Pop 8 नाम दिया गया है। इस फोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी।

    जैसा कि हम जानते हैं कि यह एक बजट फोन होगा, जिसकी कीमत 5999 रुपये रखी गई है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी , 90Hz डिस्प्ले और बहुत से खास फीचर्स मिलते हैं। आइये इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।

    Tecno Pop 8 की कीमत

    • सबसे पहले कीमत से शुरुआत करें तो Tecno Pop 8 को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 4GB + 64GB वेरिएंट शामिल है।
    • इस स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये निर्धारित की गई है, मगर इसमें एक्स्ट्रा बैंक ऑफर लगने की बाद इसकी कीमत 5,999 रुपये रह जाएगी। बता दें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और आप इस डिवाइस को 9 जनवरी से अमेजन पर खरीद सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 5000mAh बैटरी, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 16GB रैम वाली Vivo की ये प्रीमियम सीरीज कल होगी लॉन्च , यहां जानें अब तक की सारी डिटेल

    Tecno Pop 8 के स्पेसिफिकेशन

    • डिस्प्ले - Tecno Pop 8 में आपको 6.56 इंच का HD+ डॉट-इन IPS डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
    • प्रोसेसर- इस फोन में आपको Unisoc T606 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8GB तक LPDDR4x रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
    • कैमरा- इस फोन में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसे 12MP डुअल AI रियर कैमराऔर 8MP AI सेल्फी कैमरा के साथ जोड़ा गया है।
    • बैटरी- इस फोन में आपको टाइप-सी कनेक्टिविटी और 10W एडाप्टर के साथ 5000Mah ली-पो बैटरी मिलती है, जो 38 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देती है।

    यह भी पढ़ें- itel A70 Review: 256GB स्टोरेज और 12GB रैम वाला फोन 8000 से भी कम में लॉन्च, खरीदने से पहले पढ़ें रिव्यू

    खबरें और भी