Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्यों खरीदना महंगा स्मार्ट TV? 4 हजार से कम में आ गया Android प्रोजेक्टर, 100-इंच की स्क्रीन में मिलेगा मजा

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 10:00 AM (IST)

    TecSox LUMA LED पोर्टेबल एंड्रॉयड प्रोजेक्टर को भारत में लॉन्च किया गया है। ये एक किफायती कीमत वाला एंड्रॉयड प्रोजेक्टर है। इसमें 100 इंच तक स्क्रीन प ...और पढ़ें

    TecSox LUMA LED पोर्टेबल प्रोजेक्टर को लॉन्च किया गया है।
    TecSox LUMA LED पोर्टेबल प्रोजेक्टर को लॉन्च किया गया है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने की शुरुआत में TecSox ने 100W मोबाइल चार्जर पेश किया था। अब कंपनी ने TecSox LUMA LED प्रोजेक्टर के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, प्रोजेक्टर को किफायती कीमत पर एडवांस्ड फीचर्स के साथ होम एंटरटेनमेंट और बिजनेस प्रेजेंटेशन को एन्हांस के लिए डिजाइन किया गया है।

    कितनी है कीमत?

    TecSox LUMA LED प्रोजेक्टर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर व्हाइट कलर ऑप्शन में 3,999 रुपये में उपलब्ध है और ग्राहकों को इसके साथ 6 महीने की वारंटी भी मिलेगी।

    कॉम्पैक्ट और हल्के वजन वाला TecSox LUMA आउटडोर मूवी नाइट्स, ट्र्रैवल और प्रजेंटेशन्स के लिए आइडियल है। इसमें असमान सरफेस पर डिस्टॉर्शन फ्री व्यूइंग के लिए ऑटो हॉरिजॉन्टल कीस्टोन और 4-पॉइंट करेक्शन का फीचर है। वहीं, इसका 180° रोटेबल डिज़ाइन बिना इमेज क्वालिटी को डैमेज किए अलग-अलग से प्रोजेक्शन अलाउ करता है।

    200 ANSI लुमेन के साथ 4K और 1080P रेज़ोल्यूशन (नेटिव 720p सपोर्ट) को सपोर्ट करते हुए, LUMA 100 इंच तक शार्प विज़ुअल ऑफर करता है। साथ ही इसमें बिल्ट-इन Android 11 सिस्टम दिया गया है, जिससे इसके साथ किसी बाहरी डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती। इससे यूज़र ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं और सीधे Android फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं।

    कंपनी ने कहा कि फास्ट, बफर-फ्री स्ट्रीमिंग के लिए WiFi 6 और सीमलेस डिवाइस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 से लैस, LUMA एक इमर्सिव ऑडियो-विजुअल एक्सपीरिएंस सुनिश्चित करता है।

    क्विक स्पेसिफिकेशन्स

    • कॉम्पैक्ट, लाइटवेट और 180° रोटेबल डिज़ाइन
    • 4K का सपोर्ट; नेटिव 720p; 100-इंच तक का स्क्रीन प्रोजेक्शन
    • 200 ANSI ANSI lumens
    • ऑटो हॉरिजॉन्टल कीस्टोन और 4-पॉइंट करेक्शन
    • एंड्रॉइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम
    • वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ v5.0
    • रिमोट कंट्रोल
    • 750 ग्राम वेट; डाइमेंशन 17 x 9 x 10 सेमी
    • 6 महीने की वारंटी

    खबरें और भी

    पोर्ट्रोनिक्स पैडमेट भी हुआ लॉन्च

    पोर्ट्रोनिक्स पैडमेड अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ आता है। ये एपल आईपैड (10वीं जनरेशन) के लिए एक टैबलेट कीबोर्ड और केस है। पोर्ट्रोनिक्स ने कीबोर्ड में एक बैकलाइट इंटीग्रेट किया है, जो इसे सभी स्थितियों के लिए सूटेबल बनाता है। केस बिल्ट-इन मैग्नेट का इस्तेमाल करके iPad से जुड़ेगा और इसमें एक घूमने वाला हिंज भी शामिल है। इसमें वायरलेस कीबोर्ड ब्लूटूथ का इस्तेमाल करके iPad से कनेक्ट होगा और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट का यूज करेगा। पोर्ट्रोनिक्स पैडमेट ब्रांड के ई-स्टोर, अमेजन और फ्लिपकार्ट 5,099 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: BSNL 5G लॉन्च पर लेटेस्ट अपडेट, क्या जियो-एयरटेल से सस्ती होगी सर्विस?