Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    realme C67 5G: 12GB तक रैम और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ रियलमी का नया फोन, 12 हजार रुपये से कम में खरीदें डिवाइस

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 12:55 PM (IST)

    एक नया स्मार्टफोन खरीदने की जरूरत महसूस हो रही है तो रियलमी के अपकमिंग 5G स्मार्टफोन के बारे में विचार बना सकते हैं। रियलमी ने realme C67 5G फोन लॉन्च ...और पढ़ें

    realme C67 5G: 12GB तक रैम और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ रियलमी का नया फोन
    realme C67 5G: 12GB तक रैम और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ रियलमी का नया फोन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक नया स्मार्टफोन खरीदने की जरूरत महसूस हो रही है तो रियलमी के अपकमिंग 5G स्मार्टफोन के बारे में विचार बना सकते हैं। रियलमी ने realme C67 5G फोन लॉन्च कर दिया है। आइए जल्दी से फोन के स्पेसिफिकेशन और सेल से जुड़ी जानकारियों पर एक नजर डाल लें-

    realme C67 5G के स्पेसिफिकेशन

    प्रोसेसर-realme C67 5G स्मार्टफोन को कंपनी मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100 प्लस चिपसेट के साथ लॉन्च किया है।

    डिस्प्ले- realme C67 5G स्मार्टफोन 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस अल्ट्रा स्मूद डिस्प्ले,  680nits ब्राइटनेस के साथ लाया गया है। फोन मिनि कैप्सूल 2.0 फीचर के साथ लाया गया है।

    रैम और स्टोरेज- realme C67 5G स्मार्टफोन को 4GB रैम+128GB स्टोरेज और 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है।

    बैटरी- रियलमी का नया 5G स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लाया गया है।

    कैमरा-रियलमी का नया 5G स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप 50MP+2MP और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया है। 

    ये भी पढ़ेंः Lava Yuva 3 Pro: 50MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ लावा का नया स्मार्टफोन, चेक करें कीमत और फीचर्स

    realme C67 5G की कीमत 

    realme C67 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। बेस वेरिएंट 4GB रैम+128GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। टॉप वेरिएंट 6GB रैम+128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, स्पेशल लॉन्च प्राइस के साथ फोन की खरीदारी 11,999 रुपये में की जा सकती है। कंपनी ने बेस वेरिएंट पर 2000 रुपये का डिस्काउंट देने का एलान किया है।

    कब होगी realme C67 5G की पहली सेल

    कंपनी  realme C67 5G की अर्ली एक्सेस सेल 16 दिसंबर को लाइव करने जा रही है। फोन की खरीदारी ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहक फ्लिपकार्ट से कर सकेंगे। इस फोन की ऑनलाइन ओपन सेल 20 दिसंबर दोपहर 12 को लाइव होगी।

    खबरें और भी