Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दमदार प्रोसेसर और बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo का नया बजट 5G फोन, यहां जानें कीमत और खूबियां

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 12:52 PM (IST)

    Vivo T3 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी का बजट फोन है जिसे 20000 रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिप ...और पढ़ें

    दमदार प्रोसेसर और बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo का नया बजट 5G फोन,
    दमदार प्रोसेसर और बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo का नया बजट 5G फोन,

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जानी मानी कंपनी वीवो अपने कस्टमर्स के लिए एक नया फोन Vivo T3 5G लेकर आया है, जो कंपनी का बजट फोन है। इस फोन को कंपनी की T सीरीज के तहत पेश किया गया है। इस सीरीज में 5000mAh की बैटरी, 50 MP Sony IMX882 सेंसर और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

    कीमत की बात करें तो इस फोन को 20000 रुपये से कम कीमत वाले प्राइस सेगमेंट में पेश किया गया है। यहां हम फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक सारी डिटेल के बारे में बताएंगे।

    Vivo T3 5G की कीमत

    • इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाता है। इसके 8 GB + 128 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं इसकी 8 GB + 256 GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है।
    • कंपनी इस फोन पर 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसके 8 GB + 128 GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8 GB + 256 GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये रह जाएगी।
    • इस फोन को दो कलर ऑप्शन Cosmic Blue, Crystal Flake में पेश किया गया है।

    यह भी पढ़ें - इन यूजर्स के लिए नहीं आ रहा Xiaomi का तगड़े चिपसेट वाला फोन? आज होने जा रहा है लॉन्च

    Vivo T3 5G के स्पेसिफिकेशंस

    डिस्प्ले- इस फोन में 6.67- इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसे 2400 × 1080 रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

    प्रोसेसर- इस फोन में Mediatek Dimensity 7200 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8 GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज मिलता है।

    कैमरा- इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसे OIS के साथ 50 MP Sony IMX882 कैमरा के साथ 2 MP का सेकेंडरी कैमरा और तीसरा सेंसर फ्लिकर कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा भी है। 

    इस फोन में आपको नाइट, पोर्ट्रेट, फोटो, वीडियो, पैनो, स्लो-मो, टाइम-लैप्स, सुपरमून, प्रो, स्नैपशॉट, डुअल व्यू, लाइव फोटो जैसे कैमरा मोड मिलते हैं।

    बैटरी- Vivo T3 5G में 44W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है।

    यह भी पढ़ें - इन यूजर्स के लिए नहीं आ रहा Xiaomi का तगड़े चिपसेट वाला फोन? आज होने जा रहा है लॉन्च

    खबरें और भी