Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Facebook Logo Change: मेटा ने क्यों बदल दिया फेसबुक का लोगो? यहां जानिए असली वजह

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 02:58 PM (IST)

    Facebook Logo बदलने के बाद कंपनी की ओर से आधिकारिक रुप से कहा गया कि हमारा लक्ष्य फेसबुक लोगो का एक बोल्ड अधिक इलेक्ट्रिक और लंबे समय तक चलने वाला रीड ...और पढ़ें

    Facebook के लोगो में मामूली बदलाव किया गया है।
    Facebook के लोगो में मामूली बदलाव किया गया है।

    HighLights

    1. 'f' को अलग दिखाने के लिए अधिक कंट्रास्ट का उपयोग किया गया है।
    2. Meta ने पहले ही अपनी वेबसाइट पर लोगो को बदल दिया है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook ने अपने लोगो, वर्डमार्क और रिएक्शन इमोजी को दोबारा डिजाइन किया है। कंपनी का नया लोगो पिछले वाले लोगो के समान ही प्रतीत होता है, हालांकि ये अधिक गहरा है और इसमें लोअरकेस अक्षर 'f' का ही उपयोग किया गया है। आइए, फेसबुक के नए Logo के बारे में जान लेते हैं।

    New Logo कितना अलग?

    Facebook की मूल कंपनी Meta ने पहले ही अपनी वेबसाइट पर लोगो को बदल दिया है और वर्डमार्क को भी फेसबुक सैन्स फॉन्ट में बदल दिया गया है और इसे मामूली कॉस्मेटिक अपग्रेड प्राप्त हुए हैं। नए लोगो में पहले कू तरह उसी नीले रंग का उपयोग किया गया है, लेकिन इसकी टाइपोग्राफी अलग है।

    यह भी पढ़ें- 64MP कैमरा और AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Vivo का सबसे पतला फोन, जानें कीमत और सेल डेट

    कंपनी ने क्या कहा?

    Facebook Logo बदलने के बाद कंपनी की ओर से आधिकारिक रुप से कहा गया कि हमारा लक्ष्य फेसबुक लोगो का एक बोल्ड, अधिक इलेक्ट्रिक और लंबे समय तक चलने वाला रीडिजाइन बनाना था। लोगो में 'f' को अलग दिखाने के लिए अधिक कंट्रास्ट का उपयोग किया गया है।

    लोगो परिवर्तन के पीछे, कंपनी ने तीन प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान दिया है। इसमें ब्रांड के सबसे पॉपुलर एलीमेंट्स को ऊपर उठाना, फेसबुक को एक ब्रांड के रूप में एकीकृत करना और कलर का एक विस्तृत सेट तैयार करना है।

    खबरें और भी

    सोशल मीडिया दिग्गज ने यह भी खुलासा किया कि वर्तमान में उसके 2 बिलियन से अधिक डेली एक्टिव यूजर्स हैं। नए लोगो के साथ, कंपनी को और अधिक स्पेशल व फ्रेस आइडेंटिटी बनाने की उम्मीद है और दुनिया भर के यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म को और अधिक सुलभ बनाने का इरादा है।

    Logo के साथ हुए ये बदलाव

    Meta ने Facebook के लोगो में बदलाव के साथ रिएक्शन और इमोजी के बदले हुए रंगों का खुलासा किया है, जिससे इसे एक नया डिजाइन दिया गया है। इसमें ये भी कहा गया कि नया इमोजी अगले महीनों में जारी किया जाएगा। खुलासा किया गया है कि फेसबुक वर्तमान में अपने ऐप के एक बड़े रीडिजाइन पर काम कर रहा है, जिसमें नए फीचर्स पेश किए जाएंगे।