Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Xiaomi Redmi का यह स्मार्टफोन 48MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Thu, 10 Jan 2019 11:58 AM (IST)

    Xiaomi Redmi के इस फोन में 48 मेगापिक्लस कैमरा सेंसर दिया जाएगा। साथ ही यह तीन लकर वेरिएंट में लॉन्च होगा ...और पढ़ें

    Xiaomi Redmi का यह स्मार्टफोन 48MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स
    Xiaomi Redmi का यह स्मार्टफोन 48MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Redmi को एक अलग सब-ब्रांड बना दिया है। इसी के तहत कंपनी एक नया Redmi सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस फोन की कई फोटोज और वीडियोज इसके लॉन्च से पहले ही लीक की जा चुकी हैं। यहां तक की कंपनी के CEO Lei Jun ने भी इन्हें शेयर किया है। कंपनी ने पहले की कंफर्म कर दिया है कि इस फोन में 48 मेगापिक्लस कैमरा सेंसर दिया जाएगा। साथ ही यह तीन लकर वेरिएंट में लॉन्च होगा।

    यहां देखें Xiaomi Redmi लॉन्च इवेंट:

    इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय समयानुसार इसे सुबह 11.30 बजे पेश किया जाना है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन का लॉन्च इवेंट देखा जा सकेगा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi Note 7 आज लॉन्च किया जाएगा। तो कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Pro 2 लॉन्च किया जाएगा।

    Redmi X को किया गया था स्पॉट:

    चीन की वेबसाइट JD.com पर Redmi X को देखा गय था। यहां इसकी कीमत 9999 चीनी युआन यानी करीब 1,02,300 रुपये बताई जा रही है। यहां इसे प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। खबरों के मुताबिक, Redmi डिवाइस को एक्सक्लूसिवली ऑनलाइन ही बेचा जाएगा। इस फोन की कुछ फोटोज भी लीक हुई थी। डोनोबान संग ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें फोन ब्लैक कलर में नजर आ रहा है। यह शार्प एज के साथ पेश किया गया है। इसका रियर पैनल काफी ग्लॉसी है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा वर्टिकली दिया गया है। इसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल है। इसमें LED फ्लैश दी गई है। खबरों के मुताबिक, इस फोन का नाम Redmi Pro 2 है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में इसे Redmi X भी कहा जा रहा है।

    फोटो साभार: TEENA

    कई कलर वेरिएंट में होगी लॉन्च:

    Xiaomi के सीईओ ने भी कुछ फोटोज शेयर की है। इसके मुताबिक, यह फोन पिंक, रेड, पर्पल समेत कई कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 2.5डी ग्लास के साथ रियर पैनल दिया गया है। साथ ही इसमें ग्रेडिएंट फिनिश भी दी गई है। बैक पैनल की बात करें तो यहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। साथ ही Redmi की ब्रांडिंग भी दी गई होगी। इसके अलावा यह फोन USB Type-C port के साथ आएघा।

    खबरें और भी

    जानें क्या होंगे नए स्मार्टफोन के फीचर:

    इस फोन में 48MP रियर कैमरा दिए जाने की बात की जा रही है। साथ ही इसे MIUI 10 पर आधारित एंड्रॉइड 9 पाई पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच भी मौजूद होगी। वहीं, इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी जाने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें:

    Paytm New Year Offer: यूजर्स को मिल रहा 2019 रुपये तक का कैशबैक, इस तरह उठाएं लाभ

    Huawei Y9 (2019) आज भारत में होगा लॉन्च, शाओमी से आसुस तक इन फोन्स को देगा टक्कर

    4G सिम होने के बाद भी आपके इंटरनेट की स्पीड क्यों हैं स्लो? इन टिप्स से बढ़ाएं 4G स्पीड