Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैशबैक से लेकर बचत तक में आपके काम आएंगे ये 5 एप्स, जानें फीचर्स

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Tue, 22 May 2018 11:00 AM (GMT+05:30)

    ये एप्स आपको कई ऑफर्स, कैशबैक, और कूपन देंगे जिन्हें आप अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    कैशबैक से लेकर बचत तक में आपके काम आएंगे ये 5 एप्स, जानें फीचर्स
    कैशबैक से लेकर बचत तक में आपके काम आएंगे ये 5 एप्स, जानें फीचर्स

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपके लिए 5 ऐसे एप्स लेकर आएं हैं जो आपकी निवेश से लेकर बचत तक में मदद करेंगे। साथ ही ये एप्स आपको कई ऑफर्स, कैशबैक, और कूपन देंगे जिन्हें आप अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।

    Money View: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। एप को 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 12 एमबी है।

     

    फीचर्स- एप किसी भी एक्पेंसेज को ट्रैक करने से लेकर आपके बजट बनाने तक में मदद करता है। एप ग्राफिक्स की मदद से आपको बताता है कि आपका पैसा इस दिन/सप्ताह या महीना कहां खर्च हुआ। एप आपको निवेश करने से लेकर टैक्स सेव करने तक की जानकारी देता है।

    CouponDunia: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है, जिसे 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 3.8 एमबी है।

    फीचर्स- एप में आपको कूपन या कैशबैक मिलते हैं जिन्हें आप अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। एप आपको उन साइट्स के बारे में बताता है जहां आपको कैशबैक या अन्य आफर्स मिलते हैं।

    MySmartPrice: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.2 स्टार मिला है। एप को 77 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 7.8 एमबी है।

    फीचर्स- यह एक कंपेरिजन(तुलनात्मक) एप है। एप करीब 100 ऑनलाइन स्टोर्स के 1 करोड़ प्रोडक्ट्स की सबसे सस्ती कीमत आपको बताता है। एप मोबाइल, लैपटॉप, फैशन, एप्लाइंसेस, ब्यूटी और मैकअप जैसी कैटगरीज को कवर करता है। साथ ही एप अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, जेबोंग, मिंत्रा जैसे वेबसाइट्स को एनालाइज करता है।

    GoPaisa: एप को 5 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 3.6 स्टार मिला है। एप को 5 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 13 एमबी है।

    फीचर्स- GoPaisa अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, जेबोंग, पेटीएम जैसे 450 प्लेटफॉर्म्स पर 100 फीसदी तक का कैशबैक ऑफर देता है। यूजर इस राशी को अपने बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर कर सकत हैं।

    SaveAbhi: एप को 10 हजार यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप को 4.6 स्टार मिला है। एप की साइज 13 एमबी है।

    फीचर्स- यह भारत का पहला ऐसा ऐप है जो आपके पैसे को म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने में मदद करता है। जैसे आपके बचे हुए पैसे(500 रुपये तक पहुंचने पर) इसे म्यूचुअल फंड में इनवेस्ट करता है।

    यह भी पढ़ें:

    CCTV के लिए अब कैमरा नहीं बल्कि अपने पुराने फोन का करें इस्तेमाल, ये हैं 5 आसान तरीके

    आपका फेसबुक का पासवर्ड किसी और के पास तो नहीं, इन तरीकों से लगाएं पता

    इन 5 लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को यूजर्स कर रहे हैं पसंद, कीमत 15,000 रुपये से भी कम 

    खबरें और भी